मानसून 6 दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंचा, जानें अगले 24 घंटे के दौरान कहां होगी बारिश

Image Source : PTI मानसून 6 दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंचा नई दिल्लीः जून के मध्य में धीमी प्रगति के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में और आगे बढ़ गया। इस तरह इसने दो जुलाई तक ही पूरे देश को कवर कर लिया, जबकि यह सामान्य रूप से आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है। यहां पर बढ़ा बारिश का इंतजार मानसून केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 30 मई को पहुंचा था, जो सामान्य से दो से छह दिन पहले है। आईएमडी ने बताया कि मानसून अपने सामान्य समय से छह दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंच गया। यह महाराष्ट्र तक सामान्य रूप से आगे बढ़ा, लेकिन फिर इसकी गति धीमी पड़ गई जिसके कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार बढ़ गया और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ गया। देश में 11 जून से 27 जून तक 16 दिन सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई, जिसके कारण जून में कुल मिलाकर सामान्य से कम वर्षा हुई। जून महीने में 147.2 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई, जबकि इस महीने में सामान्य रूप से 165.3 मिमी वर्षा होती है, जो 2001 के बाद से सातवीं सबसे कम वर्षा है। देश में चार महीने के मानसून के दौरान होने वाली कुल वर्षा 87 सेंटीमीटर में से 15 प्रतिशत बारिश जून महीने में होती है। लगातार तीसरे साल समय से पहले पहुंंचा मानसून आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल में प्रवेश कर जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटने लगता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि यह लगातार तीसरा साल है जब मानसून ने तय समय से पहले पूरे देश को कवर किया है। 2022 और 2021 में मानसून ने दो जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया था। वहीं, 2011 से अब तक मानसून सात बार सामान्य तिथि से पहले देश के सभी हिस्सों में पहुंच चुका है। पिछले साल मानसून केरल में आठ जून को पहुंचा था और दो जुलाई को पूरे देश में पहुंच गया था। इस तरह मानसून ने तय समय से छह दिन पहले पूरे देश को कवर कर लिया। यहा पर होगी बारिश पश्चिमी राजस्थान में आठ दिन की देरी से मानसून की वापसी 25 सितंबर को शुरू हुई। आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि अगले चार से पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। दो-छह जुलाई के दौरान बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। पांच-छह जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इनपुट-भाषा Latest India News डिस्क्लेमरः यह Live India News की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. Live India News की टीम ने संपादित नहीं किया है Source link

भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, बाड़मेर-कानपुर में 46.9 डिग्री पहुंचा पारा

Image Source : PTI तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट नई दिल्लीः दिल्ली,राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश में 22 मई तक लू चलने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और बंगाल के लोगों को गर्मी से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। यहां पड़ रही भीषण गर्मी मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को बाड़मेर और कानपुर में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुरेंद्रनगर (गुजरात), दिल्ली के रिज इलाके में तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लुधियाना में 45.2 तो ग्वालियर में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी ने अगले दो दिनों में दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। मुंगेशपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद नजफगढ़ में 46.7 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 46.2 डिग्री सेल्सियस, पूसा में 46 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 45.2 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Image Source : PTI दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक है और इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी देश के अधिकांश हिस्सों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं, कुछ राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई से 22 मई के दौरान मेघालय, आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल, केरल और माहे में झमाझम बारिश हो सकती है। यहां पर (115.5-204.5 मिलीमीटर) वर्षा होने की संभावना है। जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 204.5 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ेंः दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 80 साल का रिकॉर्ड, 47 डिग्री के पार हुआ तापमान, जानें-NCR का हाल गर्मी का कहर: 20 मई तक कोई राहत नहीं, दिल्ली सहित चार राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, केरल में लू से दो की मौत Latest India News Source link

भीषण गर्मी से तप रहे कई राज्य, पांच से नौ मई तक इन राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी

Image Source : FILE मौसम विभाग की भविष्यवाणी मौसम कार्यालय ने दो दिनों के बाद पूर्वी और दक्षिणी भारत में झुलसाने वाली स्थिति से राहत की भविष्यवाणी की है। पांच से 9 मई तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, 6 मई से 9 मई के बीच आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में चल रही गर्मी का दौर 5-6 मई तक जारी रहेगा और उसके बाद खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि “पांच सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण अप्रैल में नियमित अंतराल पर उत्तर और मध्य भारत में बारिश, तूफान और ओलावृष्टि हुई, जिससे गर्मी की लहरें नहीं उठीं।” गर्मी के कारण बंद हुए स्कूल मौसम कार्यालय ने कहा कि मई में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य क्षेत्र और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में काफी अधिक संख्या में लू चलने की संभावना है। अप्रैल में पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में रिकॉर्ड तोड़ अधिकतम तापमान देखा गया, जिसके कारण सरकारी एजेंसियों और कुछ राज्यों ने स्कूलों में व्यक्तिगत कक्षाओं को निलंबित करने के लिए स्वास्थ्य चेतावनियां जारी कीं। इन राज्यों में चल रही है लू भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी हुई है, इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इन राज्यों में कम से कम 10 स्थानों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि शुक्रवार को 13 और गुरुवार को 17 स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। नंद्याल सबसे गर्म रहा आंध्र प्रदेश का नंद्याल शनिवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुरनूल (आंध्र प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री, महबूबनगर (तेलंगाना) में 45 डिग्री, ओडिशा के बौध में 44 डिग्री, करूर परमथी (तमिलनाडु) में 43.5 डिग्री, निज़ामाबाद (तेलंगाना) में 44.6 डिग्री, आंध्र में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के कडप्पा और पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में तापमान 43.5 डिग्री तापमान रहा।आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल गर्मी 2023 की तुलना में कहीं अधिक पड़ रही है और मई में भी भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। 11 दिनों तक चलेगी लू दक्षिणी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्रों में लगभग आठ से 11 लू वाले दिनों की भविष्यवाणी की गई है। राजस्थान के शेष हिस्से, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, आंतरिक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में पांच से सात बार लू चल सकती है। आम तौर पर, उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में लगभग तीन दिन गर्मी की लहरें चलती हैं। Latest India News Source link

हरियाणा-पंजाब समेत 13 राज्यों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर गिरेंगे ओले

Image Source : ANI तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट नई दिल्लीः देश में भीषण गर्मी के बीच आज कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं (आंधी) के साथ ओले गिरने की संभावना है। आंधी के साथ पड़ सकते हैं ओले मौसम विभाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्यों में भी आज और कल गरज,बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा आज सिक्किम और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश और असम के कई हिस्सों में 16 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। किसानों की फसलों को हो सकता है नुकसान बारिश होने से इन राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। इस समय किसान गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई कर रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, यूपी और मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल होती है। यहां पर गर्मी का येलो अलर्ट वहीं, देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर अलग-अलग स्थानों में 16 अप्रैल हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। दिल्ली का मौसम मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश, धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। उसने शाम को जोरदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। ये भी पढ़ेंः सूरज की तपिस ने छुड़ाया ‘पसीना’, 10 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार, यहां पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट भीषण गर्मी के बीच पड़ने वाली है ‘राहत’ की फुहार, तेज हवाओं के साथ पड़ेंगे ओले, किसानों के लिए चेतावनी Latest India News Source link

Weather News: देश के 9 राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, 43 डिग्री पहुंचा तापमान, यहां पर बारिश का अलर्ट

Image Source : PTI 7 अप्रैल तक गर्म मौसम रहने की संभावना है। नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार, झारखंड, तेलंगाना और रायलसीमा में 4-6 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव (लू) चलेगी। इन इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी सात अप्रैल तक लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। यहां पर कड़ी धूप निकलेगी। इसकी वजह से गर्मी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 अप्रैल तक गर्म मौसम रहने की संभावना है। 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रायलसीमा में भीषण गर्मी देखने को मिली। नान्डयाल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 7 अप्रैल तक भारी बारिश के साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 6 से 9 अप्रैल तक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में छिटपुट गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि बिहार में 7 और 8 अप्रैल को बारिश हो सकती है। दिल्ली का मौसम दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताते हुए अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। ये भी पढ़ें- झारखंड समेत 10 राज्यों में लू की चेतावनी, दिल्ली में बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम दिल्ली-यूपी में बढ़ने वाली है गर्मी, 5 राज्यों में हीटवेब का अलर्ट, पूर्वोत्तर में बारिश-तूफान से बिगड़े हालात Latest India News Source link

ठंड का कहर रहेगा जारी, हरियाणा-पंजाब में दो दिन के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी

Image Source : FILE PHOTO ठंड का कहर रहेगा जारी मौसम विभाग ने कहा है कि एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इस विक्षोभ के चलते न सिर्फ उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावनाएं बनी हैं, बल्कि पहाड़ी इलाकों पर ताजा बर्फबारी का भी अनुमान है। सोमवार की रात से लेकर गुरुवार तक मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड और गलन पड़ने की संभावना है वहीं हरियाणा और पॆजाब में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में अभी भी लगातार कोहरा बढ़ता जाएगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में ताजा बर्फबारी होगी तो वहीं मैदानी इलाकों समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है। विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों समेत मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मंगलवार से लेकर गुरुवार तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अनुमान है। बारिश के चलते कुछ इलाकों में तापमान में अंतर देखा जा सकता है। बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ जाएगी। कई राज्यों मे ंबारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा है कि कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी का भी अनुमान है। अगले तीन दिनों के भीतर बदले मौसम के चलते तकरीबन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा सकती हैं। इसी वजह से सोमवार रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के मैदान इलाको समेत चंडीगढ़ राजस्थान और मध्यप्रदेश के हिस्सों में न्यूनतम से लेकर अधिकतम तापमान के गिरने का अनुमान है। अभी उत्तर भारत के कुछ इलाकों में तीन डिग्री से लेकर सात डिग्री सेल्सियस का तापमान है जो अगले तीन दिनों में इसी तरह का तापमान बना रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा जा सकता है। अगले तीन दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पंजाब हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ सकता है। विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक शीत लहर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के इलाकों में बढ़ेगी। Latest India News Source link

IMD Alert: कड़ाके की ठंड से कांप रहा पूरा उत्तर भारत, जानें कब मिलेगी शीतलहर से राहत?

IMD Alert: इन दिनों राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। जानिए कब मिलेगी कंपकंपाती ठंड से राहत?

Verified by MonsterInsights