देश के कई हिस्सों में बाढ़, महाराष्ट्र-MP में बारिश, उमस भरी गर्मी से दिल्ली-NCR बेहाल, जानिए कब बरसेंगे बदरा?

Image Source : FILE PHOTO दिल्ली में बारिश का अलर्ट देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और असम में बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। इन राज्यों के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने में लगा हुआ है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार को मौसम उमस भरी गर्मी बनी रही। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में दो दिन के लिए येलो अलर्ट दिल्ली-एनसीआर को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश मध्य प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। स्थानीय मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक दो दिन में खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश का भी अलर्ट राजधानी भोपाल समेत बाकी जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों में भोपाल में आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी भोपाल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के इन जिलो में जारी किया गया बारिश का अलर्ट महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। स्थानीय मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, सतारा और कोल्हापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के इन सभी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई में शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। रायगढ़ में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। Latest India News डिस्क्लेमरः यह Live India News की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. Live India News की टीम ने संपादित नहीं किया है Source link

IMD Update: हीटवेव से तप रही दिल्ली, राजस्थान में टूटा रिकॉर्ड, आखिर क्यों पड़ रही है भीषण गर्मी

Image Source : FILE PHOTO भारत में क्यों पड़ रही है भीषण गर्मी आपने वो कविता तो जरूर सुनी होगी…. सूरज तपता, धरती जलती गरम हवा जोरों से चलती तन से बहुत पसीना बहता हाथ सभी के पंखा रहता आरे बादल कारे बादल गर्मी दूर भगा रे बादल सच में अब दूर आसमान में बादल के एक टुकड़े को देखने के लिए निगाहें तरस रही हैं। बादल दिखने, झमाझम बारिश का इंतजार भारत के कुछ राज्यों के लोगों को है कि कब बादल आएं और बस एक बार जल्दी से बरस जाएं। इस चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर काम करने वालों के लिए दया आती है ये देखकर भी तपती गर्मी में भी वेल्डिंग का काम हो, रिक्शा चलाने वाले हों या दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, गर्मी में भी घर से बाहर निकलना उनकी मजबूरी है। रोजगार के लिए गर्मी हो, बरसात हो या जाड़ा, घर से निकलना ही पड़ता है। राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड इस साल बसंत का मौसम तो पता ही नहीं चला, जाडे़ का मौसम खत्म होते ही गर्मी शुरू हो गई। मई के महीने में ही जलती-चुभती गर्मी सताने लगी है। गर्मी की वजह से पूरा आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। देश के कई हिस्सो में भीषण गर्मी पड़ रही है। मरुभूमि राजस्थान की बात करें तो प्रदेश के पिलानी जिले में इस बार गर्मी ने 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 28 मई 2024 को पिलानी का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं चूरू का अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन राज्यों में भी पड़ रही है चुभती गर्मी राजस्थान के साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी तापमान ने रिकॉर्ड बनाया है। पंजाब के बठिंडा में आज दिन का तापमान 49.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री और सिरसा में 50.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंगेशपुर में 49.9, नजफगढ़ में 49.8, नरेला में 49.9 सेल्सियस डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मुंगेशपुर और नरेला में दर्ज किया गया तापमान दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। मध्य प्रदेश के निवाड़ी में 28 मई का अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री, दतिया में 48.4, रीवा में 48.2, खजुराहो में 48 डिग्री दर्ज किया गया है। तो वहीं यूपी के झांसी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री, प्रयागराज में 48.2 डिग्री, वाराणसी में 47.6 डिग्री और कानपुर में 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस गर्मी और हीटवेव के कारण न तो दिन में चैन है ना ही रात में चैन है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं है लेकिन, विभाग ने कहा है कि 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से थोड़ी राहत मिल सकती है। आखिर हीटवेव की असली वजह क्या है? भौगोलिक स्थिति की बात करें तो रेगिस्तान में वायुमंडलीय बदलाव होने पर सीधा असर उत्तर पश्चिम में पड़ता है। मई में सूरज की गर्मी की वजह से रेगिस्तान गर्म हो जाता है और तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। वायुमंडलीय स्थितियां सूखी रहती हैं, इस समय ह्यूमिडिटी खत्म हो जाती है. या बेहद कम रहती है। सूखा और उसके साथ हवा की दिशा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी बढ़ा देती है। गर्मी की दूसरी वजह पश्चिम से आ रही गर्म हवा भी है। इससे रेगिस्तानी गर्मी बहकर उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में आती है। इसकी वजह से दिल्ली और उसके आसपास का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। पछुआ हवा की वजह से बढ़ी है गर्मी ऐसा इसलिए भी हुआ है क्योंकि मुख्य रूप से मानसून कमजोर हो रहा है और इसके कारण अल नीनो भी कमजोर हो रहा है। जिसकी वजह से एशिया में गर्म, शुष्क मौसम और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। पाकिस्तान में पड़ रही भयंकर गर्मी का असर भारत पर भी पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में ना तो बारिश है और ना ही कहीं बादल दिख रहे हैं। अभी चारों तरफ से गर्म हवाएं आ रही हैं औऱ ये पछुआ हवाएं हैं जो गर्म होती हैं। पुरवा हवाएं चलेंगी तो नमी लेकर आएंगी और थोड़ी राहत मिलेगी। Latest India News Source link

खुशखबरी: रहिए तैयार, इस बार वक्त से पहले आ रहा मानसून, जानिए कब-कहां देगा दस्तक

Image Source : FILE PHOTO देश में कब आएगा मानसून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई को केरल में दस्तक देने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर लगभग 7 दिनों के मानक अंतराल के साथ एक जून को केरल में प्रवेश करता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर लगभग 7 दिनों के मानक समय के साथ एक जून को केरल में प्रवेश करता है; इसके बाद यह आमतौर पर मानसून उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून इस साल वक्त से पहले आ रहा है। आमतौर पर यह अंडमान-निकोबर द्वीप के तट पर 22 मई के आसपास दस्तक देता है लेकिन, इस बार यह तीन दिन पहले 19 मई तक पहुंच जाएगा। इस साल मानसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने की उम्मीद है। मानसून के उत्तर की ओर बढ़ने पर चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। अल-नीनो और ला-नीना का दिखेगा प्रभाव मौसम विभाग के मुताबिक, अल नीनो प्रणाली के कमजोर पड़ने पर ला नीना की स्थितियां बेहतर हुई हैं। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इसमें और सुधार होने की संभावना है। ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव स्थितियां भी इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल दिखाई दे रही हैं और ये सारे संकेत अच्छे मॉनसून की तरफ इशारा कर रहे हैं, इससे मई में सामान्य से अच्छी बारिश के अनुमान जताया गया है। कैसी रहेगी मानसून की चाल, कब कहां पहुंचेगा दक्षिण पश्चिम मॉनसून 19 मई को अंडमान सागर के साथ बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह पूर्वोत्तर भारत में 25 मई को आगे बढ़ेगा। उत्तर भारत में मॉनसून के 27 जून तक पहुंचने की उम्मीद है।इसके बाद 29 मई से 1 जून के बीच ये केरल में दस्तक दे सकता है। महाराष्ट्र में मॉनसून की एंट्री 10 जून को होगी तो वहीं 15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। 20 जून तक ये गुजरात और मध्य प्रदेश के आंतरिक इलाकों में दस्तक दे सकता है। इसके बाद मानसून 20 से 25 जून के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में भी एंट्री कर सकता है। 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक दे सकता है और आगे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा। हालांकि इसकी फिलहाल संभावना जताई गई है। चार महानगरों में कब पहुंचेगा मानसून दिल्ली में मानसून 28 से 30 जून तक पहुंचेगा तो वहीं मुंबई में 10 से 11 जून तक एंट्री लेगा, कोलकाता में भी 10 से 11 जून और चेन्नई में 10 जून तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने कहा कि पिछले 19 वर्षों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख के बारे में उसके परिचालन पूर्वानुमान 2015 को छोड़कर सही साबित हुए थे। इस बीच, आईएमडी के अनुसार, 16 मई से उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में चिलचिलाती गर्मी की एक ताजा लहर चलने वाली है। पश्चिम राजस्थान, पंजाब, दक्षिण हरियाणा और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित उत्तर पश्चिम भारत के विभिन्न राज्यों में गर्मी की लहर तेज होने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी इस अवधि के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। Latest India News Source link

भीषण गर्मी से तप रहे कई राज्य, पांच से नौ मई तक इन राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी

Image Source : FILE मौसम विभाग की भविष्यवाणी मौसम कार्यालय ने दो दिनों के बाद पूर्वी और दक्षिणी भारत में झुलसाने वाली स्थिति से राहत की भविष्यवाणी की है। पांच से 9 मई तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, 6 मई से 9 मई के बीच आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में चल रही गर्मी का दौर 5-6 मई तक जारी रहेगा और उसके बाद खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि “पांच सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण अप्रैल में नियमित अंतराल पर उत्तर और मध्य भारत में बारिश, तूफान और ओलावृष्टि हुई, जिससे गर्मी की लहरें नहीं उठीं।” गर्मी के कारण बंद हुए स्कूल मौसम कार्यालय ने कहा कि मई में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य क्षेत्र और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में काफी अधिक संख्या में लू चलने की संभावना है। अप्रैल में पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में रिकॉर्ड तोड़ अधिकतम तापमान देखा गया, जिसके कारण सरकारी एजेंसियों और कुछ राज्यों ने स्कूलों में व्यक्तिगत कक्षाओं को निलंबित करने के लिए स्वास्थ्य चेतावनियां जारी कीं। इन राज्यों में चल रही है लू भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी हुई है, इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इन राज्यों में कम से कम 10 स्थानों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि शुक्रवार को 13 और गुरुवार को 17 स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। नंद्याल सबसे गर्म रहा आंध्र प्रदेश का नंद्याल शनिवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुरनूल (आंध्र प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री, महबूबनगर (तेलंगाना) में 45 डिग्री, ओडिशा के बौध में 44 डिग्री, करूर परमथी (तमिलनाडु) में 43.5 डिग्री, निज़ामाबाद (तेलंगाना) में 44.6 डिग्री, आंध्र में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के कडप्पा और पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में तापमान 43.5 डिग्री तापमान रहा।आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल गर्मी 2023 की तुलना में कहीं अधिक पड़ रही है और मई में भी भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। 11 दिनों तक चलेगी लू दक्षिणी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्रों में लगभग आठ से 11 लू वाले दिनों की भविष्यवाणी की गई है। राजस्थान के शेष हिस्से, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, आंतरिक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में पांच से सात बार लू चल सकती है। आम तौर पर, उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में लगभग तीन दिन गर्मी की लहरें चलती हैं। Latest India News Source link

हरियाणा-पंजाब समेत 13 राज्यों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर गिरेंगे ओले

Image Source : ANI तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट नई दिल्लीः देश में भीषण गर्मी के बीच आज कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं (आंधी) के साथ ओले गिरने की संभावना है। आंधी के साथ पड़ सकते हैं ओले मौसम विभाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्यों में भी आज और कल गरज,बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा आज सिक्किम और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश और असम के कई हिस्सों में 16 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। किसानों की फसलों को हो सकता है नुकसान बारिश होने से इन राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। इस समय किसान गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई कर रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, यूपी और मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल होती है। यहां पर गर्मी का येलो अलर्ट वहीं, देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर अलग-अलग स्थानों में 16 अप्रैल हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। दिल्ली का मौसम मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश, धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। उसने शाम को जोरदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। ये भी पढ़ेंः सूरज की तपिस ने छुड़ाया ‘पसीना’, 10 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार, यहां पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट भीषण गर्मी के बीच पड़ने वाली है ‘राहत’ की फुहार, तेज हवाओं के साथ पड़ेंगे ओले, किसानों के लिए चेतावनी Latest India News Source link

इस बार अप्रैल में ही झुलसाएगी गर्मी, इन राज्यों में राहत देंगे बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम?

Image Source : FILE PHOTO अप्रैल में ही हीटवेव की चेतावनी आईएमडी ने कहा है कि पूर्व और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के ज्यादातर इलाकों में अप्रैल महीने में गर्मी ज्यादा पड़ेगी और अधिकतम -न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यह महीना और भी अधिक गर्म रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक तेलंगाना, कर्नाटक और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव चलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर ज्यादा देखने को मिलेगी और तपिश महसूस होगी। इन राज्यों में होगी बारिश उधर हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों में सोमवार की सुबह बर्फबारी देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा दक्षिण भारत के तमाम हिस्सों में रविवार की देर रात गरज के साथ बारिश की फुहारें पड़ने से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिन अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। बिहार-महाराष्ट्र मे ंकैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने 10 अप्रैल तक झारखंड में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 12 अप्रैल तक मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में आज, सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे आंशिक बादल छाएंगे और इस सप्ताह के अंत में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। बारिश के साथ पड़ेंगे ओले आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को बारिश के साथ ओला पड़ने की संभावना है। बिहार के 22 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हवा ते तेज झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। Latest India News Source link

Verified by MonsterInsights