IMD Update: हीटवेव से तप रही दिल्ली, राजस्थान में टूटा रिकॉर्ड, आखिर क्यों पड़ रही है भीषण गर्मी

Image Source : FILE PHOTO भारत में क्यों पड़ रही है भीषण गर्मी आपने वो कविता तो जरूर सुनी होगी…. सूरज तपता, धरती जलती गरम हवा जोरों से चलती तन से बहुत पसीना बहता हाथ सभी के पंखा रहता आरे बादल कारे बादल गर्मी दूर भगा रे बादल सच में अब दूर आसमान में बादल के एक टुकड़े को देखने के लिए निगाहें तरस रही हैं। बादल दिखने, झमाझम बारिश का इंतजार भारत के कुछ राज्यों के लोगों को है कि कब बादल आएं और बस एक बार जल्दी से बरस जाएं। इस चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर काम करने वालों के लिए दया आती है ये देखकर भी तपती गर्मी में भी वेल्डिंग का काम हो, रिक्शा चलाने वाले हों या दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, गर्मी में भी घर से बाहर निकलना उनकी मजबूरी है। रोजगार के लिए गर्मी हो, बरसात हो या जाड़ा, घर से निकलना ही पड़ता है। राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड इस साल बसंत का मौसम तो पता ही नहीं चला, जाडे़ का मौसम खत्म होते ही गर्मी शुरू हो गई। मई के महीने में ही जलती-चुभती गर्मी सताने लगी है। गर्मी की वजह से पूरा आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। देश के कई हिस्सो में भीषण गर्मी पड़ रही है। मरुभूमि राजस्थान की बात करें तो प्रदेश के पिलानी जिले में इस बार गर्मी ने 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 28 मई 2024 को पिलानी का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं चूरू का अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन राज्यों में भी पड़ रही है चुभती गर्मी राजस्थान के साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी तापमान ने रिकॉर्ड बनाया है। पंजाब के बठिंडा में आज दिन का तापमान 49.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री और सिरसा में 50.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंगेशपुर में 49.9, नजफगढ़ में 49.8, नरेला में 49.9 सेल्सियस डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मुंगेशपुर और नरेला में दर्ज किया गया तापमान दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। मध्य प्रदेश के निवाड़ी में 28 मई का अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री, दतिया में 48.4, रीवा में 48.2, खजुराहो में 48 डिग्री दर्ज किया गया है। तो वहीं यूपी के झांसी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री, प्रयागराज में 48.2 डिग्री, वाराणसी में 47.6 डिग्री और कानपुर में 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस गर्मी और हीटवेव के कारण न तो दिन में चैन है ना ही रात में चैन है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं है लेकिन, विभाग ने कहा है कि 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से थोड़ी राहत मिल सकती है। आखिर हीटवेव की असली वजह क्या है? भौगोलिक स्थिति की बात करें तो रेगिस्तान में वायुमंडलीय बदलाव होने पर सीधा असर उत्तर पश्चिम में पड़ता है। मई में सूरज की गर्मी की वजह से रेगिस्तान गर्म हो जाता है और तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। वायुमंडलीय स्थितियां सूखी रहती हैं, इस समय ह्यूमिडिटी खत्म हो जाती है. या बेहद कम रहती है। सूखा और उसके साथ हवा की दिशा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी बढ़ा देती है। गर्मी की दूसरी वजह पश्चिम से आ रही गर्म हवा भी है। इससे रेगिस्तानी गर्मी बहकर उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में आती है। इसकी वजह से दिल्ली और उसके आसपास का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। पछुआ हवा की वजह से बढ़ी है गर्मी ऐसा इसलिए भी हुआ है क्योंकि मुख्य रूप से मानसून कमजोर हो रहा है और इसके कारण अल नीनो भी कमजोर हो रहा है। जिसकी वजह से एशिया में गर्म, शुष्क मौसम और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। पाकिस्तान में पड़ रही भयंकर गर्मी का असर भारत पर भी पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में ना तो बारिश है और ना ही कहीं बादल दिख रहे हैं। अभी चारों तरफ से गर्म हवाएं आ रही हैं औऱ ये पछुआ हवाएं हैं जो गर्म होती हैं। पुरवा हवाएं चलेंगी तो नमी लेकर आएंगी और थोड़ी राहत मिलेगी। Latest India News Source link

हरियाणा-पंजाब समेत 13 राज्यों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर गिरेंगे ओले

Image Source : ANI तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट नई दिल्लीः देश में भीषण गर्मी के बीच आज कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं (आंधी) के साथ ओले गिरने की संभावना है। आंधी के साथ पड़ सकते हैं ओले मौसम विभाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्यों में भी आज और कल गरज,बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा आज सिक्किम और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश और असम के कई हिस्सों में 16 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। किसानों की फसलों को हो सकता है नुकसान बारिश होने से इन राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। इस समय किसान गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई कर रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, यूपी और मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल होती है। यहां पर गर्मी का येलो अलर्ट वहीं, देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर अलग-अलग स्थानों में 16 अप्रैल हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। दिल्ली का मौसम मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश, धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। उसने शाम को जोरदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। ये भी पढ़ेंः सूरज की तपिस ने छुड़ाया ‘पसीना’, 10 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार, यहां पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट भीषण गर्मी के बीच पड़ने वाली है ‘राहत’ की फुहार, तेज हवाओं के साथ पड़ेंगे ओले, किसानों के लिए चेतावनी Latest India News Source link

Verified by MonsterInsights