भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, बाड़मेर-कानपुर में 46.9 डिग्री पहुंचा पारा

Image Source : PTI तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट नई दिल्लीः दिल्ली,राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश में 22 मई तक लू चलने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और बंगाल के लोगों को गर्मी से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। यहां पड़ रही भीषण गर्मी मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को बाड़मेर और कानपुर में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुरेंद्रनगर (गुजरात), दिल्ली के रिज इलाके में तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लुधियाना में 45.2 तो ग्वालियर में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी ने अगले दो दिनों में दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। मुंगेशपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद नजफगढ़ में 46.7 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 46.2 डिग्री सेल्सियस, पूसा में 46 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 45.2 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Image Source : PTI दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक है और इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी देश के अधिकांश हिस्सों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं, कुछ राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई से 22 मई के दौरान मेघालय, आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल, केरल और माहे में झमाझम बारिश हो सकती है। यहां पर (115.5-204.5 मिलीमीटर) वर्षा होने की संभावना है। जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 204.5 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ेंः दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 80 साल का रिकॉर्ड, 47 डिग्री के पार हुआ तापमान, जानें-NCR का हाल गर्मी का कहर: 20 मई तक कोई राहत नहीं, दिल्ली सहित चार राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, केरल में लू से दो की मौत Latest India News Source link

भीषण गर्मी से राहत मिलेगी या फिर लू करेगी बेहाल, जानें-आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

Image Source : FILE-PTI आज का मौसम नई दिल्लीः देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं बारिश होगी तो कहीं पर लू चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, कोंकण और गोवा के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। आईएमडी ने 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे और रायगढ़ जिलों के साथ-साथ मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अनंतपुर देश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भुवनेश्वर में पारा 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर में 42.6 डिग्री, प्रयागराज में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। देश के ज्यादातर राज्यों में पारा 40 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में 28 अप्रैल तक अलग-अलग स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। हालांकि, मध्य भारत में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। दिल्ली का मौसम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि गर्मी के मौसम में सामान्य है। दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। मंगलवार शाम को राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं, जो पिछले 24 घंटों के दौरान 2.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। Latest India News Source link

Weather News: देश के 9 राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, 43 डिग्री पहुंचा तापमान, यहां पर बारिश का अलर्ट

Image Source : PTI 7 अप्रैल तक गर्म मौसम रहने की संभावना है। नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार, झारखंड, तेलंगाना और रायलसीमा में 4-6 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव (लू) चलेगी। इन इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी सात अप्रैल तक लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। यहां पर कड़ी धूप निकलेगी। इसकी वजह से गर्मी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 अप्रैल तक गर्म मौसम रहने की संभावना है। 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रायलसीमा में भीषण गर्मी देखने को मिली। नान्डयाल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 7 अप्रैल तक भारी बारिश के साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 6 से 9 अप्रैल तक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में छिटपुट गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि बिहार में 7 और 8 अप्रैल को बारिश हो सकती है। दिल्ली का मौसम दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताते हुए अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। ये भी पढ़ें- झारखंड समेत 10 राज्यों में लू की चेतावनी, दिल्ली में बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम दिल्ली-यूपी में बढ़ने वाली है गर्मी, 5 राज्यों में हीटवेब का अलर्ट, पूर्वोत्तर में बारिश-तूफान से बिगड़े हालात Latest India News Source link

Verified by MonsterInsights