IMD Weather Update: अलगे कुछ दिनों तक इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने बताया अपडेट

Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जो उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों के करीब है। इस बीच, दिल्ली के बाद गुजरात में भारी बारिश के दौरान राजकोट हीरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत का एक हिस्सा गिर गया। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वोत्तर राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश के पूर्व, उत्तर-पश्चिम में निचले क्षोभमंडल स्तर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का निर्माण हुआ है। उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से से निम्न दबाव वाले क्षेत्र की एक प्रणाली बन गई है। मौसम विभाग ने कहा कि मौसम की इन प्रणालियों के कारण 29 जून से 3 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग हिस्से में भारी बारिश होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, झारखंड और ओडिशा में 30 जून को और बिहार में 30 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान है। राज्यों में भारी वर्षा के आसार मौसम विभाग ने इस अवधि के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश का भी अनुमान जताया है। पूर्वोत्तर में असम के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अगले 5 दिन में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा लाएगा। क्या है मानसून की स्थिति? अरुणाचल प्रदेश में 30 जून को और 29 जून को असम और मेघालय में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के ज्यादातर हिस्से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के बाकी इलाकों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ये भी पढ़ें- Latest India News Source link

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने लोगों को किया परेशान, जानें यूपी-बिहार व अन्य राज्यों का हाल

Image Source : FILE PHOTO आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिल्ली-एनसीआर हो या उत्तर प्रदेश, बिहार हो या हरियाणा, गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में गर्मी ने हालात बद्तर कर दिए हैं। यहां लोगों को बारिश की आस है। दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव के कारण सड़कों पर लोगों का निकलना कम हो गया है। हालांकि गुरुवार को हल्की पूर्वी हवा के कारण लोगों को मामूली राहत देखने को मिली। दिन में जहां लू चरने के कारण न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि 25 मई को दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक जाने की संभावना थी, हालांकि पूर्वी हवाओं के चलने के बाद अब तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। बता दें कि यूपी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बारिश होने की अभी कोई संभावना नहीं है। बिहार में कैसा रहेगा मौसम बंगाल की खाड़ी में हलचल का असर कम देखने को मिल रहा है। इस कारण बिहार में बारिश देखन को नहीं मिल रही है। शुक्रवार के लिए बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश होने का अनुमान नहीं है। राज्य के अधिकांश जिलों में वैसे तो मौसम सामान्य बना रहेगा। लेकिन कुछ छिटपुट इलाकों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। बिहार के पूर्वोत्तर क्षेत्र के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं पश्चिमी बिहार और पश्चिम दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। यूपी में कैसा रहेगा मौसम अगर उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां गर्मी लोगों की जान निकालने को आतुर है। 26 मई से हीटवेव और तापमान दोनों में ही बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। हालांकि वर्तमान में पूर्वी यूपी में हवाएं चल रही हैं। इस कारण पूर्वी यूपी के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में यूपी का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकता है। वहीं 26 मई से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है। आज यानी 24 और कल 25 मई को उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। अन्य राज्यों का हाल बता दें कि राजस्थान और हरियाणा में पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। राजस्थान में अगले 5 दिनों तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 24 मई को पंजाब में हीटवेव देखने को मिलेगा। वहीं केरल और पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों के आसपास के इलाकों में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है। Latest India News Source link

हरियाणा-पंजाब समेत 13 राज्यों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर गिरेंगे ओले

Image Source : ANI तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट नई दिल्लीः देश में भीषण गर्मी के बीच आज कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं (आंधी) के साथ ओले गिरने की संभावना है। आंधी के साथ पड़ सकते हैं ओले मौसम विभाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्यों में भी आज और कल गरज,बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा आज सिक्किम और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश और असम के कई हिस्सों में 16 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। किसानों की फसलों को हो सकता है नुकसान बारिश होने से इन राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। इस समय किसान गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई कर रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, यूपी और मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल होती है। यहां पर गर्मी का येलो अलर्ट वहीं, देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर अलग-अलग स्थानों में 16 अप्रैल हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। दिल्ली का मौसम मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश, धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। उसने शाम को जोरदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। ये भी पढ़ेंः सूरज की तपिस ने छुड़ाया ‘पसीना’, 10 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार, यहां पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट भीषण गर्मी के बीच पड़ने वाली है ‘राहत’ की फुहार, तेज हवाओं के साथ पड़ेंगे ओले, किसानों के लिए चेतावनी Latest India News Source link

Weather News: देश के 9 राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, 43 डिग्री पहुंचा तापमान, यहां पर बारिश का अलर्ट

Image Source : PTI 7 अप्रैल तक गर्म मौसम रहने की संभावना है। नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार, झारखंड, तेलंगाना और रायलसीमा में 4-6 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव (लू) चलेगी। इन इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी सात अप्रैल तक लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। यहां पर कड़ी धूप निकलेगी। इसकी वजह से गर्मी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 अप्रैल तक गर्म मौसम रहने की संभावना है। 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रायलसीमा में भीषण गर्मी देखने को मिली। नान्डयाल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 7 अप्रैल तक भारी बारिश के साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 6 से 9 अप्रैल तक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में छिटपुट गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि बिहार में 7 और 8 अप्रैल को बारिश हो सकती है। दिल्ली का मौसम दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताते हुए अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। ये भी पढ़ें- झारखंड समेत 10 राज्यों में लू की चेतावनी, दिल्ली में बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम दिल्ली-यूपी में बढ़ने वाली है गर्मी, 5 राज्यों में हीटवेब का अलर्ट, पूर्वोत्तर में बारिश-तूफान से बिगड़े हालात Latest India News Source link

नहीं थम रही ठंड की मार, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? यहां जानें

Image Source : PTI कैसा रहेगा मौसम का हाल? दिल्ली एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे के कारण लोगों की हालत खराब है। रेल, विमान समेत तमाम परिवहन भी इसके कारण देरी से चल रहे हैं। राहत पाने के लिए जगह-जगह पर लोगों को अलाव जलाकर बैठे देखा जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों की सुबह तो बारिश की बूंदाबांदी के साथ हुई है। आइए जानते हैं कि आज के मौसम को लेकर क्या है मौसम विभाग का अपडे। दिल्ली-एनसीआर में गिरा पारा बुधवार की सुबह बूंदाबांदी के बाद दिल्ली एनसीआर का पारा और अधिक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी एनसीआर क्षेत्र में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक दिल्ली एनसीआर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। यूपी का क्या रहेगा हाल? उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है लेकिन न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में अगले दो दिन भीषण ठंड और कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, शुक्रवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। लखनऊ, अयोध्या और कानपुर समेत राज्य के करीब 40 जिलों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जनवरी महीना खत्म होने को है लेकिन बिहार में अभी भी कंपाने वाली ठंड देखने को मिल रही है। पटना का तापमान शिमला से भी कम मापा गया है। मौसम विभाग ने राज्य नें घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से बिहार में 28 जनवरी तक के लिए कोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य राज्यों का क्या है हाल? मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्‍थान और उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को कोहरा छाया रहेगा। अपडेट के मुताबिक आने वाले 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए कोल्ड डे’ और ‘सीवियर कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया है। Latest India News Source link

Verified by MonsterInsights