Rain and floods from Oman to Pakistan Apart from UAE 82 people died/UAE के अलावा ओमान से पाकिस्तान तक बारिश और बाढ़ का तांडव, 82 लोगों की मौत

Image Source : REUTERS AND AP ओमान और पाकिस्तान में बाढ़ का एक दृश्य (फाइल) बारिश और बाढ़ ने सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ही नहीं, बल्कि ओमान से लेकर पाकिस्तान तक तबाही मचा दी है। मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ की चपेट में आने से तीनों देशों में 82 लोगों की मौत हो गई है। इनमें पाकिस्तान में 63, ओमान में 18 और दुबई में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। ओमान में अचानक हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ आ जाने से 18 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। ओमान में मंगलवार को घोषित मृतकों की संख्या में कम से कम नौ स्कूली बच्चे और उनके ड्राइवर शामिल हैं, जिनका वाहन रविवार को समद एशान में बाढ़ के पानी में बह गया था। आपातकालीन प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय समिति ने कहा कि बचाव दल अभी भी दो लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। ओमान की सरकार ने कई प्रांतों में खराब मौसम की स्थिति के कारण सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में प्रशासनिक कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दे दी, जबकि सल्तनत के अन्य हिस्सों में दूरस्थ कार्य की सिफारिश की गई। निवासियों से यह भी आग्रह किया गया कि यदि उन्हें लगे कि वे खतरे में हैं या अधिकारियों ने ऐसा करने के लिए कहा है तो वे आश्रय स्थलों में चले जाएं। सरकारी मीडिया के अनुसार, बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित ओमान का उत्तरी प्रांत ऐश शरकियाह है। यहां नागरिकों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से बाहर निकालने के लिए पुलिस और सैनिकों को तैनात किया गया है। इसी तरह संयुक्त अरब अमीरात में भारी बारिश हुई है। हवाई अड्डों, प्रमुख राजमार्गों के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई, इससे आवागमन ठप हो गया है। कई सड़कों पर वाहनों को छोड़ दिया गया है। पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से अब तक 63 मौतें पाकिस्तान में अधिकारियों के मुताबिक पिछले चार दिनों से जारी बारिश और बेहद खराब मौसम के कारण कम से कम 63 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बिजली गिरने और भारी बारिश की वजह से 14 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता खुर्शीद अनवर ने बताया कि ज्यादातर मौतें पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई हैं। प्रांत में इमारत के ढहने से 32 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें 15 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल थीं। अनवर ने बताया कि उत्तर पश्चिम में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और 1370 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बिजली गिरने और मकान ढहने की घटनाओं में 21 लोगों की मौत गई। जबकि बलूचिस्तान में 10 लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने अचानक आई बाढ़ के बाद आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। बलूचिस्तान में बुधवार को भी बचाव और राहत कार्य जारी है हालांकि बारिश का खतरा अभी भी बना हुआ है। पाकिस्तान मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी जहीर अहमद बाबर ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण अप्रैल के महीने में पाकिस्तान में भारी बारिश हो रही है। Latest World News Source link

हरियाणा-पंजाब समेत 13 राज्यों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर गिरेंगे ओले

Image Source : ANI तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट नई दिल्लीः देश में भीषण गर्मी के बीच आज कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं (आंधी) के साथ ओले गिरने की संभावना है। आंधी के साथ पड़ सकते हैं ओले मौसम विभाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्यों में भी आज और कल गरज,बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा आज सिक्किम और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश और असम के कई हिस्सों में 16 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। किसानों की फसलों को हो सकता है नुकसान बारिश होने से इन राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। इस समय किसान गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई कर रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, यूपी और मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल होती है। यहां पर गर्मी का येलो अलर्ट वहीं, देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर अलग-अलग स्थानों में 16 अप्रैल हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। दिल्ली का मौसम मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश, धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। उसने शाम को जोरदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। ये भी पढ़ेंः सूरज की तपिस ने छुड़ाया ‘पसीना’, 10 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार, यहां पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट भीषण गर्मी के बीच पड़ने वाली है ‘राहत’ की फुहार, तेज हवाओं के साथ पड़ेंगे ओले, किसानों के लिए चेतावनी Latest India News Source link

Verified by MonsterInsights