अमेठी का राजनीतिक पारा आज मारेगा उबाल, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी होंगे आमने-सामने

Image Source : INDIA TV अमेठी में आज आमने-सामने होंगे राहुल गांधी और स्मृति ईरानी अमेठी, वह लोकसभा क्षेत्र जो हर समय चर्चा में बना रहता है। यहां की राजनीतिक लड़ाई कई मायनों में ख़ास मानी जाती है। यह सीट गांधी परिवार की खानदानी सीट कही जाती थी। यहां से संजय गांधी, राजवी गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सांसद बने। राहुल 2004 से 2019 तक यहां से चुनकर दिल्ली पहुंचते रहे लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में यह ट्रेंड बदल गया। कांग्रेस का गढ़ कही जानी वाली इउस सीट पर बीजेपी की स्मृति ईरानी सांसद बनीं और तब से यहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच घमासान होता रहता है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी पहुंच रही यह घमासान आज और भी तेज होने की उम्मीद है। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर अमेठी पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही यहां की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रही हैं। ईरानी भी यहां जन संवाद यात्रा निकालेंगी। ऐसे में एक ही दिन राहुल-प्रियंका और स्मृति इरानी की अमेठी में मौजूदगी से दोनों ही दलों के समर्थकों का उत्साह चरम पर होगा। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी जानकारी के अनुसार, अमेठी में कई जगहों पर यात्रा के स्वागत के लिए तैयारियां की गई हैं। अमेठी-गौरीगंज शहर में राहुल-प्रियंका का रोड शो प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही गौरीगंज स्थित कार्यालय में पार्टी नेताओं की एक बैठक भी होनी है। सुलतानपुर-रायबरेली हाईवे पर गांधीनगर-बाबूगंज के मध्य ऐधी में कांग्रेस की जनसभा होगी। यहां उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। अखिलेश भी हो सकते हैं यात्रा में शामिल इसके साथ ही माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक पत्र लिखकर कहा था कि वह अमेठी या रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि अभी इसे लेकर कुछ साफ़ नहीं है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि सपा की तरफ से कहा गया है कि पहले सीट बंटवारा तय हो जाए, उसके बाद ही सपा प्रमुख इस यात्रा में शामिल होंगे। स्मृति ईरानी भी पहुंच रहीं अमेठी वहीं कांग्रेस की इस यात्रा के अलावा शहर में आज स्मृति ईरानी भी पहुंच रही हैं। उनका अपने संसदीय क्षेत्र में चार दिन का दौरा प्रस्तावित है। पहले दिन वह भी अमेठी विधान सभा क्षेत्र के गांवों में पहुंच जन संवाद विकास यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगी। कांग्रेस व भाजपा समर्थकों के बीच किसी तरह के टकराव की स्थिति न बने। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इन दोनों प्रमुख राजनैतिक कार्यक्रमों की जिला पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। Latest India News Source link

राहुल गांधी ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- “थोड़ा-सा दबाव पड़ता और वे पलट जाते हैं”

Image Source : PTI कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Bharat Jodo Nyay Yatra: बिहार की राजनीतिक हलचल से INDI Alliance को धक्का लगने के बाद आज राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। बिहार के मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि उन्होंने थोड़ा दबाव महसूस किया और यू टर्न लिया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर लिया है। आज राहुल गांधी ने अपने संबोधन में इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। “दवाब क्यों पड़ा” राहुल ने कहा कि थोड़ा-सा दबाव पड़ता है और उन्होंने यू टर्न ले लिया, दवाब क्यों पड़ा क्योंकि बिहार में हमारे गठबंधन ने एक बात जनता के सामने रखी है। इस यात्रा में हमने जनता के सामने पांच न्याय की बात कर रहे हैं वो है सामाजिक न्याय और बीजेपी ये नहीं चाहती। चुटकीले अंदाज में साधा निशाना राहुल ने अपने संबोधन में अखिलेश के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश जी का भाषण चल रहा था तो बघेल जी ने मुझे एक चुटकुला सुनाया। आपके राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में ये है। आपके सीएम गवर्नर के यहां शपथ ग्रहण के लिए गए। काफी धूमधाम था, वहीं, बीजेपी के नेता , गवर्नर साहब मौजूद थे। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करते हैं और फिर वे निकल जाते हैं, गाड़ी में पता चलता है कि वे अपना शॉल गवर्नर हाउस में भूल गए, फिर वे ड्राइवर को वापस चलने के लिए के लिए कहते हैं। जैसे ही गवर्नर अपना दरवाजा खोलते हैं तो गवर्नर कहते हैं, ‘अरे इतनी जल्दी आ गए’। ऐसी है बिहार की हालत.. थोड़ा-सा दबाव पड़ता है और (नीतीश कुमार) यू-टर्न ले लेते हैं। “नीतीश जी कहां फंसे” राहुल गांधी ने आगे कहा कि बात समझिए नीतीश जी कहां फंसे। मैंने नीतीश जी से साफ कह दिया कि आपको बिहार में जातीय जनगणना करनी पड़ेगी हम आपको छूट नहीं देंगे। और आरजेडी और हमने ये काम नीतीश जी पर दबाव डालकर काम कराया। अब दूसरे साइड से प्रेशर आ गया। बीजेपी नहीं चाहती कि देश को पता चले कि कितने पिछड़े, कितने दलित हैं? बीजेपी नहीं चाहती की सामाजिक न्याय की बात हो। बीजेपी ने उन्हें भागने के लिए बैक डोर दे दिया। लोगों को सामाजिक न्याय दिलाना हमारी गठबंधन का काम है और इसके लिए हमें नीतीश जी की कोई जरूरत नहीं है। ‘ओबीसी देश का सबसे बड़ा समाज’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, “हमारे समाज में सामाजिक वर्ग- पिछड़ा वर्ग, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और सामान्य जाति के लोग हैं। ओबीसी समुदाय देश का सबसे बड़ा समाज है। लेकिन आज अगर मैं आपसे जनसंख्या पूछूंगा देश में ओबीसी समाज की आबादी कितनी है, तो आपके पास जवाब नहीं होगा।” राहुल गांधी ने कहा, ”इस देश में जनसंख्या का पता लगाने के लिए भारत का एक्स-रे करने का समय आ गया है, सामाजिक न्याय की दिशा में पहला कदम देश का एक्स-रे है। बिहार में सामाजिक न्याय देना गठबंधन की जिम्मेदारी है। यहां नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है। हम यहां अपना काम करेंगे” ये भी पढ़ें:-सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका, सिर्फ 34 गेंदों में ही खत्म कर दिया मैच Latest India News Source link

प.बंगाल में दाखिल हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा, प्रशासनिक बाधाओं का करना पड़ा सामना

Image Source : PTI राहुल गांधी का पश्चिम बंगाल में स्वागत करते पार्टी के नेता कोलकाता: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अब असम से पश्चिम बंगाल में दाखिल हो चुके हैं। इस बीच राज्य में उन्हें प्रशासनिक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में बड़ी प्रशासनिक बाधाओं की आशंका के चलते रैली के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। आज जैसे ही गांधी के नेतृत्व में रैली ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के तुफानगंज उपखंड के बशीरहाट में बंगाल क्षेत्र में प्रवेश किया, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और पांच बार के पार्टी लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत मंच को हटाया इस बीच रैली के बंगाल की सीमा में प्रवेश के बाद से ही इसमें प्रशासनिक बाधाएं आनी शुरू हो गई हैं। राहुल गांधी के स्वागत के लिए जो मूल मंच बनाया गया था, उसे तोड़कर एक प्राइवेट जगह पर वैकल्पिक तौर पर बनाया गया। प्राइवेट प्लेस पर बना नया मंच कूचबिहार जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम.एम. हुसैन ने कहा, ‘पुलिस ने मूल मंच को नष्ट कर दिया। पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की अनुमति के बिना मंच खड़ा किया गया था। इसलिए हमें सड़क के विपरीत दिशा में एक प्राइवेट जगह पर वही स्वागत मंच बनाना पड़ा।’बता दें कि बुधवार को ही तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर अपनी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा की। जलपाईगुड़ी के कार्यक्रम में भी बदलाव राज्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिला पुलिस अधिकारियों के आग्रह के बाद 28 जनवरी को जलपाईगुड़ी शहर में न्याय यात्रा के कार्यक्रम को भी कुछ हद तक बदलना होगा। राज्य के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा,’जिला पुलिस ने हमें सूचित किया है कि न्याय यात्रा रैली रविवार को दोपहर 2 बजे के बाद ही जलपाईगुड़ी शहर में प्रवेश करेगी, क्योंकि उस दिन सुबह शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। राहुल गांधी को दोपहर का भोजन उसी स्थान पर करना था जहां उन्हें रैली करनी थी। अब पुलिस विज्ञप्ति के बाद न केवल रैली का कार्यक्रम बदलना पड़ेगा बल्कि उनके दोपहर के भोजन का स्थान भी बदलना पड़ेगा।’ (आईएएनएस) Latest India News Source link

Live: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू, खरगे ने PM मोदी पर साधा निशाना, राहुल ने मढ़ा आरोप

कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज से शुरू की है। यह यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर की राजधानी इंफाल के थोबल से शुरू की गई है। यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरी झंडी दिखाई।

Verified by MonsterInsights