सागर: इंसान और कुत्तों के बीच प्रेम संबंध सदियों पुराना है। हालांकि कुल लोग कुत्तों से इतना प्रेम करते हैं कि वह चर्चा का विषय बन जाता है। मध्य प्रदेश के सागर में एक युवक और उसके कुत्तों के प्रति प्रेम की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल ये युवक अपने कुत्तों से इतना प्रेम करता है कि उसने अपनी शादी की सभी रस्मों में कुत्तों को शामिल किया और शादी के कार्ड में भी उनका नाम छपवाया।
क्या है पूरा मामला?
सागर के रानीपुर में रहने वाले यशवंत उर्फ राहुल रैकवार की सगाई 27 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गांव महरोनी की रहने वाली लड़की चंचल रैकवार से हुई थी। 21 अप्रैल को दोनों की शादी हुई, जिसमें रॉकी और जोजो नाम के कुत्ते भी मेहरोनी गए थे। दोनों की मंच पर दूल्हे और दुल्हन के साथ तस्वीर भी खींची गई और विदाई के समय लड़की वालों ने इन दोनों कुत्तों का हल्दी लगाकर टीका भी किया।
यशवंत रैकवार बताते हैं कि करीब 4 साल पहले अपने मित्र को छोड़कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी गाड़ी का पहिया एक छोटे से पिल्ले के ऊपर से निकल गया, जिसका उन्हें दुख हुआ। जब वह गाड़ी से उतरे तो देखा कि वह जिंदा था। उसके बाद वह कुत्ते को अपने साथ लेकर घर आ गया और देखभाल करने लगा। धीरे-धीरे घर में 4 डॉग हो गए, जिनके नाम रॉकी, जोजो, लालू और कालू हैं।
यशवंत ने अपनी शादी के कार्ड में भी कुत्तों का नाम छपवाया है। कार्ड में रॉकी,जोजो, कालू और लालू का नाम है। दूल्हे के साथ इन कुत्तों ने जमकर डांस भी किया। (इनपुट: टेकराम)
Latest India News
Discover more from LIVE INDIA NEWS
Subscribe to get the latest posts to your email.