22 पूर्व मुख्यमंत्री लड़ रहे लोकसभा चुनाव, बीजेपी ने 11 तो कांग्रेस ने 5 को दिया टिकट, देखें-पूरी लिस्ट


शिवराज सिंह चौहान, भूपेश बघेल, गुलाम नबी आजाद- India TV Hindi

Image Source : PTI
शिवराज सिंह चौहान, भूपेश बघेल, गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली: सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। 18वीं लोकसभा के लिए देश के सैकड़ों नेता अपना राजनीतिक किस्मत अजमा रहे हैं। इनमें से पीएम मोदी समेत 22 पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, उमर अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद, एचडी कुमारस्वामी, चरणजीत सिंह चन्नी, जीतन राम मांझी, भूपेश बघेल, मनोहर लाल खट्टर और बिप्लब कुमार सहित कई पूर्व मुख्यमंत्री चुनावी मैदान में हैं। आइए जानते हैं कौन नेता कहां से चुनाव लड़ रहा है।

लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

  1. नरेंद्र मोदी (भाजपा): मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। वह इस समय यूपी के वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 
  2. राजनाथ सिंह (भाजपा): राजनाथ सिंह 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वह यूपी के लखनऊ से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।
  3. शिवराज सिंह चौहान (भाजपा): शिवराज सिंह चौहान 2005 से 2018 तक और फिर 2020 से 2023 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मध्य प्रदेश में विदिशा संसदीय सीट वह चुनाव लड़ रहे हैं। 
  4. मनोहर लाल खट्टर (भाजपा): खट्टर 2014 से 2024 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। हरियाणा के करनाल संसदीय क्षेत्र से वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
  5. अर्जुन मुंडा (भाजपा): अर्जुन मुंडा 2003 से 2006 तक और फिर 2010 से 2013 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। वह झारखण्ड में खूंटी सीट से चुनावी मैदान में है।
  6. जगदीश शेट्टार (भाजपा): शेट्टार 2012 से 2013 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। कर्नाटक में बेलगाम सीट से वह चुनाव लड़ रहे हैं।
  7. बसवराज बोम्मई (भाजपा): बोम्मई 2021 से 2023 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। कर्नाटक में हावेरी वह अपना किस्मत अजमा रहे हैं।
  8. त्रिवेन्द्र सिंह रावत (भाजपा): रावत 2017 से 2021 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। उत्तराखंड की हरिद्वार से बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया है।
  9. एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस): वह 2006 से 2007 तक और फिर 2018 से 2019 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। मांड्या सीट से वह चुनावी मैदान में हैं। कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस का गठबंधन है।
  10. नल्लारी किरण कुमार रेड्डी (भाजपा): रेड्डी 2010 से 2014 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। आंध्र प्रदेश में राजमपेट से वह चुनाव मैदान में है। 
  11. सर्बानंद सोनोवाल (भाजपा): सोनोवाल 2016 से 2021 तक असम के मुख्यमंत्री थे। डिब्रूगढ़ वह चुनाव लड़ रहे हैं।
  12. बिप्लब कुमार देब (भाजपा): देब 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री थे। त्रिपुरा पश्चिम सीट से वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
  13. ओ पनीरसेल्वम (भाजपा समर्थित निर्दलीय): ओपीएस 2001 से 2002, 2014 से 2015 और फिर 2016 से 2017 के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। तमिलनाडु में रामनाथपुरम से वह चुनाव मैदान में हैं।
  14. जीतन राम मांझी (HAM-S): वह 2014 से 2015 तक बिहार के मुख्यमंत्री थे। गया सीट से मांझी चुनाव लड़ रहे हैं। मांझी की पार्टी का बीजेपी से गठबंधन है।
  15. दिग्विजय सिंह (कांग्रेस): दिग्विजय 1993 से 2003 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। राजगढ़ उन्हें पार्टी चुनाव लड़ा रही है।
  16. भूपेश बघेल (कांग्रेस): बघेल 2018 से 2023 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। राजनांदगांव वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
  17. उमर अब्दुल्ला (JKNC): उमर 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे। बारामूला से वह चुनाव लड़ रहे हैं। 
  18. महबूबा मुफ्ती (JKPDP):महबूबा 2016 से 2018 तक जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री रहीं। अनंतनाग-राजौरी सीट वह चुनाव लड़ रही हैं। 
  19. चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस): चन्नी 2021 से 2022 तक पंजाब के मुख्यमंत्री थे। जालंधर सीट से वह चुनाव लड़ रहे हैं।
  20. गुलाम नबी आज़ाद (DPAP): आज़ाद 2005 से 2008 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे। अनंतनाग-राजौरी वह चुनाव मैदान में है। 
  21. नबाम तुकी (कांग्रेस): तुकी 2011 से 2016 तक दो बार और फिर 2016 में थोड़े समय के लिए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। अरुणाचल पश्चिम सीट से वह चुनाव मैदान में हैं। 
  22. वी वैथिलिंगम (कांग्रेस): वह 1991 से 1996 तक और फिर 2008 से 2011 तक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे। वह पुदुचेरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव सात चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को  होगें। चुनाव का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 272 सीटें जीतना जरुरी है। 2019 के पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303 सीटें हासिल कीं,जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 52 सीटें जीती थी। 

  


 

Latest India News





Source link


Discover more from LIVE INDIA NEWS

Subscribe to get the latest posts to your email.

Discover more from LIVE INDIA NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading