IND vs ENG: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में भारत ने वाकई कमाल कर दिया। 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उम्मीद बनाए रखा।
भारत की विशाल पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। यह T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
संजू सैमसन: 42 गेंदों में 89 रन (8 चौके, 7 छक्के)।
शिवम दुबे: 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी।
ईशान किशन: 39 रन।
इंग्लैंड ने कड़ी टक्कर दी।
254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने कड़ी टक्कर दी। युवा खिलाड़ी जैकब बेथल ने मात्र 45 गेंदों में शानदार 105 रन बनाए, जिससे एक समय मैच भारत के हाथ से निकलता दिख रहा था।
मैच आखिरी ओवर तक गया
मैच आखिरी ओवर तक गया जहाँ इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी। शिवम दुबे ने अंतिम ओवर फेंका और अनुभवी हार्दिक पांड्या के सटीक थ्रो पर शतकवीर बेथल रन आउट हो गए। इंग्लैंड 20 ओवर में 246 रन ही बना सका।
भारत8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड ने कल पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपनी जगह पक्की कर ली है।
कप्तान: भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि इंग्लैंड का नेतृत्व हैरी ब्रूक कर रहे हैं।
नतीजा: भारत 7 रनों से जीता।
मैन ऑफ द मैच: संजू सैमसन

Latest Cricket News
T20 World Cup INDvsWI: संजू सैमसन का धमाका, संजू की 97 रनों की पारी से भारत ने वेस्टइंडीज को धूल चटाई।
Discover more from Live India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

