TATA IPL 2026 Final, RCB vs GT TOSS LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
TATA IPL 2026 RCB vs GT Final LIVE: क्या कोहली जीतेंगे लगातार दूसरा खिताब या गिल करेंगे पलटवार? देखें लाइव अपडेट्स
RCB vs GT Final: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
- TATA IPL 2026 Final, RCB vs GT TOSS LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- TATA IPL 2026 RCB vs GT Final LIVE: क्या कोहली जीतेंगे लगातार दूसरा खिताब या गिल करेंगे पलटवार? देखें लाइव अपडेट्स
- ये भी पढ़े– Latest Cricket News
- TATA IPL 2026 गुजरात टाइटन्स (GT) vs राजस्थान रॉयल्स (RR), Qualifier 2 Live
गुजरात टाइटंस (GT) की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (कीपर), जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद ख़ान और मोहम्मद सिराज।
गुजरात टाइटंस (GT) इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और साई किशोर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, देवदत्त पड़ीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जॉश हेजलवुड और रसिख डार सलाम।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इम्पैक्ट प्लेयर्स: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स।
TATA IPL 2026 Final, RCB vs GT LIVE: अहमदाबाद में महामुकाबला! क्या आरसीबी बचा पाएगी अपना ताज या शुभमन गिल मारेंगे बाजी?अहमदाबाद:आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका करोड़ों क्रिकेट फैंस को पूरे दो महीनों से इंतजार था। टाटा आईपीएल 2026 का ग्रैंड फिनाले आज अहमदाबाद के खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। एक तरफ हैं पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जो अपने खिताब को डिफेंड करने उतरी है। वहीं दूसरी तरफ है साल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस (GT), जो अपने घर में दोबारा ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब है। पाटीदार की कप्तानी और कोहली का दमरजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी इस सीजन में बेहद आक्रामक नजर आई है।
क्वालिफायर-1 में इसी गुजरात को 92 रनों से रौंदकर बेंगलुरु ने सीधे फाइनल का टिकट कटाया था, जहां रजत पाटीदार की 33 गेंदों में 93 रनों की पारी ने इतिहास रच दिया था। विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और इस सीजन में 600 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। गेंदबाजी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी आरसीबी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो रही है। अगर आज बेंगलुरु जीतती है, तो वह सीएसके और मुंबई के बाद अपना टाइटल डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। शुभमन गिल की ‘टाइटंस’ सेना है तैयारदूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को हल्के में लेने की भूल कोई नहीं कर सकता।
क्वालिफायर-1 की हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 215 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बनाई है। शुभमन गिल (722 रन) और साई सुदर्शन (710 रन) ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में पर्पल कैप की रेस में सबसे ऊपर चल रहे कगीसो रबाडा आरसीबी के बल्लेबाजों की परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं।
क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि अहमदाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, बीसीसीआई ने फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा है। दिलचस्प बात यह है कि अगर फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से पूरी तरह धुल जाता है, तो लीग स्टेज की अंक तालिका में टॉप पर रहने के कारण आरसीबी को सीधे विजेता घोषित कर दिया जाएगा।मैदान सज चुका है, फैंस की धड़कनें तेज हैं, और कुछ ही घंटों में हमें आईपीएल 2026 का नया चैंपियन मिल जाएगा। पल-पल के लाइव अपडेट्स और स्कोर के लिए हमारे साथ बने रहें!

ये भी पढ़े–
TATA IPL 2026 गुजरात टाइटन्स (GT) vs राजस्थान रॉयल्स (RR), Qualifier 2 Live
Discover more from Live India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




