SSC GD Constable 2026: 27 अप्रैल से 30 मई तक होगी परीक्षा, आधिकारिक शेड्यूल जारी
SSC GD Constable 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD Constable 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
SSC GD Constable 2026 Exam Schedule
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस साल की परीक्षा को चार अलग-अलग ‘विंडो’ या चरणों में विभाजित किया गया है ताकि 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों का प्रबंधन सुचारू रूप से किया जा सके।
1. परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा की अवधि: 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक।
परीक्षा विंडो चयन (Preference): 11 अप्रैल (दोपहर 3 बजे) से 15 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे) तक उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा सप्ताह चुन सकते हैं।
एडमिट कार्ड: परीक्षा से 3-4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
परीक्षा शहर (City Intimation): परीक्षा से 7-10 दिन पहले जारी किया जाएगा।
2. फेज-वाइज परीक्षा शेड्यूल
- Week 1 (27th April, 2026 to 2nd May, 2026)
- Week 2 (4th May, 2026 to 9 th May, 2026)
- Week 3 (18 th May, 2026 to 23rd May, 2026)
- Week 4 (25th May, 2026 to 30th May, 2026)
SSC GD 2026: परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
परीक्षा कुल 160 अंकों की होगी, जिसमें 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
General Intelligence & Reasoning: 20 प्रश्न (40 अंक)
General Knowledge & Awareness: 20 प्रश्न (40 अंक)
Elementary Mathematics: 20 प्रश्न (40 अंक)
English / Hindi: 20 प्रश्न (40 अंक)
समय अवधि: 60 मिनट

Discover more from Live India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




