RBSE 12th Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट।
RBSE 12th Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, 31 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं के विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) तीनों संकायों के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं।
RBSE 12th Result OUT
राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच रिजल्ट को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। परिणाम घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखा गया, जिससे कुछ समय के लिए साइट धीमी भी हो गई।
यह पहली बार है जब राजस्थान बोर्ड ने मार्च के महीने में ही 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल परीक्षा में लगभग 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
आप नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
https://rajasthan.indiaresults.com/bser/mindex.html
रिजल्ट देखने के स्टेप्स
Step 1- आधिकारिक वेबसाइट (rajeduboard.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
Step 2- होमपेज पर “Main Examination Results 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3- अपनी स्ट्रीम (Science, Arts या Commerce) का चयन करें।
Step 4- अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
Step 5- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
Step 6- भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
जरूरी सूचना:- यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण पेज नहीं खुल रहा है, तो आप DigiLocker या UMANG App के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे जल्द ही बोर्ड द्वारा जारी होने वाली स्क्रूटनी (Re-evaluation) प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नोट- सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

CTET Result 2026 फरवरी सत्र का रिजल्ट घोषित, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म।
Discover more from Live India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





