TTATA IPL 2026 PBKS v RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
PBKS का स्कोर: 160/3 (16. ओवर)
बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर (23 रन) और मार्कस स्टोइनिस (10 रन)क्रीज पर मौजूद हैं।
प्रभसिमरन सिंह (59 रन बना कर आउट
विकेट पतन: प्रियांश आर्या (29 रन, 11 गेंद) को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। प्रियांश ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स (RR) की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डानोवन फ़रेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जाडेजा, जोफ़्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश पुंजा।
राजस्थान रॉयल्स (RR) इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर।
पंजाब किंग्स (PBKS) की प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वाढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स (PBKS) इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद, विजयकुमार व्यस्क, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार और मुशीर ख़ान।
ATA IPL 2026 PBKS vs RR Today Match: टेबल टॉपर पंजाब किंग्स से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स, जानें प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
IPL 2026 PBKS vs RR Match Today: IPL 2026 2026 का 40वां मुकाबला आज यानी 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
इस सीजन में अब तक पंजाब किंग्स का प्रदर्शन लाजवाब रहा है और टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। वहीं रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है।
PBKS vs RR: हेड-टू-हेड आंकड़े (Head-to-Head Records)
आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें आंकड़ों के लिहाज से राजस्थान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है
राजस्थान रॉयल्स ने जीते: 17 मैच
पंजाब किंग्स ने जीते: 13 मैच
पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल (Pitch Report & Weather)
मुल्लांपुर की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हुई है। इस मैदान पर इस साल खेले गए पिछले तीनों मैचों में पंजाब ने जीत हासिल की है। रात के समय ओस (Dew) की भूमिका अहम हो सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
मौसम: चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पॉइंट्स टेबल का हाल: पंजाब टॉप पर बरकरार
इस सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने अद्भुत प्रदर्शन किया है। 7 मैचों में 6 जीत और 1 बेनतीजा मैच के साथ पंजाब 13 अंक लेकर टेबल में पहले पायदान पर है। दूसरी ओर, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मैच जीते हैं और फिलहाल 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
PBKS vs RR की-प्लेयर्स जिन पर रहेंगी नजरें
1. वैभव सूर्यवंशी (Rajasthan Royals)
युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 230+ का है, जो विपक्षी गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
2. जोफ्रा आर्चर (Rajasthan Royals)
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ जोफ्रा आर्चर का नाम, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज!
Jofra Archer Creates History: शेन वॉटसन को पछाड़ा, अब राजस्थान रॉयल्स के लिए चटकाए सबसे ज्यादा विकेट।
3. प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य (Punjab Kings)
प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य की जोड़ी मचाएगी तबाही? मुल्लनपुर में राजस्थान के गेंदबाजों की शामत!
IPL 2026: पंजाब के इन दो ‘शेरों’ से खौफ में राजस्थान रॉयल्स, क्या आज फिर दिखेगा प्रियांश आर्य का पावरप्ले में प्रहार?
Powerplay Kings: प्रभसिमरन सिंह की विकेटकीपिंग और प्रियांश आर्य की बल्लेबाजी; राजस्थान के खिलाफ पंजाब का मास्टर प्लान तैयार।
4. श्रेयस अय्यर (Punjab Kings)
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मिडिल ऑर्डर में स्थिरता प्रदान की है। हाल ही में दिल्ली के खिलाफ उनकी नाबाद 71 रनों की पारी ने साबित किया कि वे मैच फिनिशर के रूप में भी परिपक्व हो चुके हैं।
5. अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल (Punjab Kings)
पंजाब की गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह और अनुभवी युजवेंद्र चहल के हाथों में है। मुल्लनपुर की पिच पर इन दोनों की भूमिका निर्णायक होगी।
संभावित दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
(Probable Playing XI)
पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को जानसन, विजयकुमार वैशाक, युजवेंद्र चहल।
(इम्पैक्ट प्लेयर: अर्शदीप सिंह)
राजस्थान रॉयल्स (RR)
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा।
(इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई)
निष्कर्ष:- क्या पंजाब अपनी बादशाहत बरकरार रखेगी या राजस्थान रॉयल्स उलटफेर करने में सफल होगी? यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

TATA IPL 2026 DC v RCB LIVE
Discover more from Live India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




