Bihar New CM: कल शाम 4 बजे खुलेगा सस्पेंस, नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के नाम पर लगेगी मुहर!

Bihar New CM: बिहार की सियासत के लिए कल का दिन यानी 14 अप्रैल बेहद खास होने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद बिहार में एक नए युग की शुरुआत होगी।

By
Live India News
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व...
3 Min Read
Bihar New Cm Suspense
Image..

Bihar New CM: कल शाम 4 बजे खुलेगा सस्पेंस, नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के नाम पर लगेगी मुहर!

Bihar New CM: बिहार की सियासत के लिए कल का दिन यानी 14 अप्रैल बेहद खास होने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद बिहार में एक नए युग की शुरुआत होगी। सूत्रों के अनुसार, कल शाम 4 बजे NDA की बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

15 अप्रैल को भव्य शपथ ग्रहण समारोह
नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के साथ ही शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 अप्रैल को पटना के राजभवन (लोक भवन) में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच सकते हैं। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

कौन होगा बिहार का नया चेहरा?
नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद से ही कयासों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि बिहार में पहली बार बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा। रेस में ये नाम सबसे आगे चल रहे हैं

- Advertisement -

सम्राट चौधरी:- वर्तमान डिप्टी सीएम और प्रदेश की राजनीति में मजबूत पकड़।

नित्यानंद राय:- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और एक भरोसेमंद चेहरा।

साथ ही, चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को नई कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी (डिप्टी सीएम) मिल सकती है ताकि जेडीयू और बीजेपी का संतुलन बना रहे।

नीतीश कुमार का नया सफर
बता दें कि नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है। वे कल अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक कर सकते हैं, जिसके बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही बिहार में करीब दो दशक से चल रहा नीतीश युग एक नए मोड़ पर खड़ा होगा।
अब सभी की नजरें कल शाम 4 बजे होने वाली NDA की बैठक पर टिकी हैं, जहां बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

Vaibhav Suryavanshi: बिहार का वो ‘वंडर बॉय’ जिसने इतिहास रच दिया।

 

- Advertisement -
Bihar New Cm Suspense- Live India News
Bihar New Cm Suspense

Nitish Kumar ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।

OFSS Bihar 2026: इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया


Discover more from Live India News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

TAGGED:
Share This Article
Follow:
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़े -

Discover more from Live India News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading