यूपी के इस शहर में मिलते हैं 12 तरह के हलवे, बादशाह भी आते थे इस चौक पर खाने!

Image Source : SOCIAL Varieties of Halwa In Lucknow यूपी का ये शहर अपनी शान और मोहब्बत के लिए फेमस है। मोहब्बत यहां के लोगों की भाषा में ही नहीं, खाने में भी है। दरअसल, हम यूपी से बेहद खूबसूरत और रूहानी शहर लखनऊ की कर रहे हैं। आज हम आपको यहां की एक खास चीज के बारे में बताएंगे। दरअसल, यहां की एक फेमस जगह अपने सबसे पुराने हलवे की दुकान के लिए प्रसिद्ध है। इस दुकान पर आपको लगभग 12 प्रकार के हलवे मिल जाएंगे जो कि अलग-अलग रेसिपी से तैयार हैं और ये रेसिपी बादशाह और मुगलों के जमाने की है। तो, आइए जानते हैं लखनऊ में कहां है ये दुकान और यहां कौन-कौन से हलवे मिलते हैं। लखनऊ जाएं तो हलवा खाने चौक जरूर जाएं लखनऊ के चौक में गोल दरवाजा के पास टुंडे कबाबी है जिसके बिलकुल सामने हाजी स्वीट शॉप है जहां 12 प्रकार के हलवे हैं। ये लखनऊ की सबसे पुरानी दुकानों में से एक, जो हलवे की व्यापक रेंज बेचती है। यहां 12 प्रकार का हलवा मिलता है। जैसे कीवी हलवा सफेद गाजर का हलवा काली गाजर का हलवा अनानास का हलवा सेब हलवा अंजीर हलवा काजू हलवा बादाम हलवा जौजी का हलवा दूधिया हलवा पिस्ता हलवा खजूर का हलवा उदयपुर से लेकर गोवा तक, फरवरी में भारत में घूमने की ये हैं बेस्ट जगह इसके अलावा आप लखनऊ के चौक में तरह-तरह की चीजों को कर सकते हैं जैसे कि आप यहां के टुंडे कबाबी में कबाब खा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से चिकन के कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही यहां से निकलकर आप पूरे लखनऊ में जगह-जगह कई सारी चीजें खरीद सकते हैं और पूरा शहर घूम सकते हैं। तो, अगर आप लखनऊ जा रहे हैं तो आपको बिना इन हलवों का स्वाद लिए नहीं लौटना चाहिए। ओट्स और चिया सीड्स के स्मूदी से वजन होगा कम, मिलेगा ग्लोइंग स्किन और बाल; जानें बनाने की विधि Latest Lifestyle News Source link

अयोध्या: रामलला का दिखा चेहरा, पहली संपूर्ण तस्वीर आई सामने

Image Source : INDIA TV रामलला की संपूर्ण तस्वीर अयोध्या: रामलला के चेहरे वाली एक संपूर्ण तस्वीर सामने आई है। इसमें रामलला की पूरी छवि स्पष्ट नजर आ रही है। यह तस्वीर मूर्ति के निर्माण के दौरान की है। हालांकि बृहस्पतिवार को जब रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया गया उस वक्त उनकी प्रतिमा पर कपड़े की पट्टी लिपटी हुई थी और उनका चेहरा ढंका हुआ था। 22 जनवरी को होनेवाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उनके चेहरे की पट्टी हटाई जाएगी। कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है प्रतिमा दरअसल, आज जो तस्वीर सामने आई है वह इस मूर्ति के निर्माण के दौरान की संपूर्ण तस्वीर है। राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित इस मूर्ति को मैसूर (कर्नाटक)के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। भगवान राम की नई मूर्ति बृहस्पतिवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई। 51 इंच की रामलला की मूर्ति को बुधवार की रात मंदिर में लाया गया था। भगवान राम की मूर्ति को पूरे वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया। mage Source : रामलला की तस्वीर 21 जनवरी तक जारी रहेंगे अनुष्ठाान आज सुबह नौ बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट किया गया। इससे पहले बुधवार को कलश पूजन का आयोजन किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए हर जरूरी अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं। राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है। 22 जनवरी के बाद आम जनता के लिए खुलेगा मंदिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, जिसके अगले दिन मंदिर जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है। मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं। दिसंबर 1992 में कारसेवकों ने विवादित स्थल पर मौजूद बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर 2019 को इस मामले में निर्णय देते हुए विवादित स्थल पर मंदिर बनाने और मुसलमान को अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था। Latest India News Source link

IMD Alert: कड़ाके की ठंड से कांप रहा पूरा उत्तर भारत, जानें कब मिलेगी शीतलहर से राहत?

IMD Alert: इन दिनों राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। जानिए कब मिलेगी कंपकंपाती ठंड से राहत?

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर से मिली राहत, जानें यूपी और बिहार का कैसा रहेगा मौसम

Image Source : PTI दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड से मिली राहत IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर के तापमान में रविवार को गिरावट देखने को मिली। साथ ही रविवार को दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और शीतलहर से राहत मिली है। बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम था। रविवार को मौसम साफ रहने की आशंका जताई गई थी। संभावना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 8 जनवरी को अधिकतम तापमा 16 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 9 जनवरी को बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई गई है। इस कारण दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकती है। वहीं 10 से 12 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इस कारण हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। यूपी का कैसा रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर देखने को मिल रही है। साथ ही बारिश भी देखन को मिल रही है। कोहरा और बारिश ने आम जनता को परेशान कर रखा है। राज्य में 7 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और बिजनौर में सर्दी का सितम देखने को मिल सकता है। साथ ही पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड देखने को मिलने की संभावना है। बिहार का मौसम बिहार के 9 जिलों में आंशिक तौर पर बारिश देखने को मिली है। वहीं बादलों की आवाजाही अब भी जारी है। बता दें कि यहां अधिकांश तापमान में कमी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मौसम के जानकारों के मुताबिक, अगले दो दिन में तापमान में दो से चार डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। शनिवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक राज्य के 9 जिलों में आंशिक तौर पर बारिश देखने को मिली है। बता दें कि पटना में आज अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम 15.6 डिग्री, गया में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकती है। ‘एनिमल’ सक्सेस पार्टी में रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की दिखीं प्यारी केमिस्ट्री, वीडियो हुआ वायरल Latest India News Source link

Verified by MonsterInsights