PM मोदी का कांग्रेस पर कटाक्ष: ‘आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद में खलल डालने वाला

तिरुवनंतपुरम : PM नरेंद्र मोदी आज 8,900 करोड़ रुपये की लागत से बने विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट' राष्ट्र को समर्पित किया।

By
Live India News
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व...
3 Min Read
Image..


तिरुवनंतपुरम: PM नरेंद्र मोदी आज 8,900 करोड़ रुपये की लागत से बने विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट’ राष्ट्र को समर्पित किया।

 केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, “आज शशि थरूर यहां बैठे हैं। आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद में खलल डालने वाला है। संदेश वहां पहुंच गया है, जहां पहुंचना था।”

- Advertisement -

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा की सराहना की

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा की सराहना की थी, जिसमें उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा और आव्रजन जैसे मुद्दों पर हुई प्रगति को “प्रोत्साहनजनक” बताया था।

कांग्रेस पार्टी के भीतर असंतोष पैदा किया

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इन बयानों ने कांग्रेस पार्टी के भीतर असंतोष पैदा किया है, खासकर केरल कांग्रेस के नेताओं के बीच, जिन्होंने थरूर के पीएम मोदी और केरल की वामपंथी सरकार की प्रशंसा पर नाराजगी जताई है।

प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी को राजनीतिक विश्लेषकों ने कांग्रेस के भीतर बढ़ते मतभेदों और विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में संभावित दरारों की ओर इशारा करने वाला कदम माना है।

- Advertisement -


#modi #kerala- Live India News

- Advertisement -

अडाणी ग्रुप विझिनजम इंटरनेशनल पोर्ट में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

8900 करोड़ रुपये की लागत वाले विझिनजम परियोजना का निर्माण दिसंबर 2015 में शुरू हुआ था और कई चरणों में चल रहा है। योजना का पहला स्टेज पहले से ही काम कर रहा है, और बाकी स्टेजों को दिसंबर 2028 तक पूरा होना चाहिए। इस पोर्ट को केरल सरकार और अडाणी पोर्ट्स के बीच एक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत बनाया जा रहा है। इस परियोजना में अभी तक 5000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, और मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडाणी ने हाल ही में 20,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है।


PM मोदी का कांग्रेस पर कटाक्ष: 'आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद में खलल डालने वाला- Live India News

Live India News

RR vs MI: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर किया।



Discover more from Live India News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़े -

Discover more from Live India News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading