RR vs MI: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर किया।

RR vs MI: IPL 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया.

Live India News
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये...
3 Min Read
Image..


RR vs MI: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर किया।

1 मई 2025 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया.

- Advertisement -

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी (MI)

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित ने 58 रन और रिकेलटन ने 61 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने तेज़ी से रन बनाते हुए मुंबई का स्कोर 217/2 तक पहुंचाया।

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी (RR)

राजस्थान रॉयल्स जो लक्ष्य का पीछा करने उतरी थीं, उनकी शुरुआत खराब रही। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने पिछले मैच में शतक लगाया था, इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके चले जाने के बाद राजस्थान की बल्लेबाजी बिखर गई। मुंबई के गेंदबाजों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: ट्रेंट बोल्ट ने तीन, जसप्रीत बुमराह ने दो और कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिए। राजस्थान की पूरी टीम 117 रन पर ऑल आउट हो गई।

- Advertisement -

मैच का परिणाम:

मुंबई इंडियंस: 217/2 (20 ओवर)

राजस्थान रॉयल्स: 117 ऑल आउट (16.1 ओवर)

- Advertisement -

परिणाम: मुंबई इंडियंस ने 100 रनों से जीत हासिल की।

मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ लगातार छठी जीत

मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ लगातार छठी जीत दर्ज की और अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गए। वहीं, राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में जगह मिलने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।

मुंबई की टीम ने किया शानदार कमबैक

सूर्यकुमार यादव जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसके बाद लगने लगा है कि मुंबई की टीम प्लेऑफ में चली जाएगी। हालांकि टीम का आगाज काफी खराब हुआ था, लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर अंक तालिका में भी अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। अब देखना होगा कि आने वाले मैचों में टीम और सूर्यकुमार यादव किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

RR vs MI: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर किया।- Live India News

Latest Cricket News

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास,11 छक्के, 7 चौके और 35 गेंदों में शतक तोड़े कई रिकॉर्ड्स।


Author
sk

Live India News

SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।


Discover more from Live India News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

TAGGED:
Share This Article
Follow:
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़े -

Discover more from Live India News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading