BIHAR: गृहमंत्री बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, बिहार पुलिस ने ‘योगी स्टाइल’ में किया एनकाउंटर; 3 गिरफ्तार

BIHAR/ बेगूसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग का प्रभार मिलने के तुरंत बाद, राजनीतिक गलियारों में बिहार पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा होने लगी है।

Live India News
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये...
3 Min Read
Image..


BIHAR/ बेगूसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग का प्रभार मिलने के तुरंत बाद, राजनीतिक गलियारों में बिहार पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा होने लगी है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि बेगूसराय में हुई एक कथित एनकाउंटर और उसके बाद तीन अपराधियों की गिरफ्तारी ‘योगी स्टाइल’ में अपराध पर नकेल कसने की शुरुआत है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेगूसराय में यह घटना एक आम कार्रवाई का हिस्सा थी, जिसके दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई। इस संघर्ष में एक अपराधी मारा गया है और तीन अन्य गिरफ्तार किए गए हैं।

सम्राट चौधरी को गृह विभाग देने के बाद ‘योगी की छवि’

- Advertisement -

बीजेपी नेताओं ने सम्राट चौधरी को गृह विभाग देने के बाद ‘योगी की छवि’ को देखा। उन्हें उम्मीद है कि बिहार में चौधरी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

बेगूसराय की घटना पर कहा कि अपराधी अब सिहर उठेंगे

बीजेपी नेता नीरज कुमार ने बेगूसराय की घटना पर कहा कि अपराधी अब सिहर उठेंगे और बिहार में ‘जंगलराज पार्ट टू’ लाने की कोशिश करने वाले सहमे होंगे।

उनका दावा था कि सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुशासन नीतियों को मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करेंगे।

- Advertisement -

उससे पहले भी चौधरी ने सार्वजनिक तौर पर अपराधियों को ‘ठोकने’ की जरूरत पड़ने पर ऐसा करने की बात कही थी, जिससे उनकी तुलना योगी मॉडल से होने लगी।

बिहार अपराधियों के लिए नहीं है, उन्हें बिहार से बाहर जाना होगा।

नई गृह नीति की पहली चेतावनी, सम्राट चौधरी ने दी, “अब बिहार अपराधियों के लिए नहीं है, उन्हें बिहार से बाहर जाना होगा।”उसने यह भी बताया कि यूपी के ‘योगी मॉडल’ से प्रेरित होकर जल्द ही बिहार में ‘बुलडोजर’ की कार्रवाई भी हो सकती है।

- Advertisement -
BIHAR: Samrat Chaudhary takes action- Live India News
BIHAR: गृहमंत्री बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, बिहार पुलिस ने ‘योगी स्टाइल’ में किया एनकाउंटर; 3 गिरफ्तार

विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी यह बताना चाहती है कि डबल इंजन की सरकार में पुलिसिंग का रूप बदलेगा और अपराध पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।


Latest Bihar News

Bihar: नीतीश कुमार बिहार के 10वी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए।




Author
sk

Live India News

SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।


Discover more from Live India News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़े -

Discover more from Live India News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading