Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना के पिता को आया हार्ट अटैक, पलाश मुच्छल संग शादी हुई स्थगित।

Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी से ठीक पहले मंधाना परिवार को परेशानी का सामना

Live India News
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये...
3 Min Read
Image..


Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी से ठीक पहले मंधाना परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा है। रविवार, 23 नवंबर को होने वाली शादी को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। समाचारों के अनुसार, स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को शादी वाले दिन सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शादी की रस्में महाराष्ट्र के सांगली में चल रही थीं

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला? खबरों के अनुसार, शादी की रस्में महाराष्ट्र के सांगली में चल रही थीं। आज सुबह जब परिवार नाश्ता कर रहा था, तभी स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पहले इसे सामान्य समझा गया, लेकिन स्थिति गंभीर होते देख उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से सांगली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

सुबह नाश्ते के वक्त स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई

स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया, “आज सुबह नाश्ते के वक्त स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे, इसलिए उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। फिलहाल वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

स्मृति अपने पिता के बेहद करीब

स्मृति ने लिया शादी टालने का फैसला मैनेजर ने बताया कि स्मृति अपने पिता के बेहद करीब हैं और उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक उनके पिता पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, वह शादी नहीं करेंगी। इसी वजह से दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी को फिलहाल टालने का फैसला लिया है।

- Advertisement -

स्मृति और पलाश की शादी के लिए सांगली में जश्न का माहौल

सांगली में चल रहा था जश्न स्मृति और पलाश की शादी के लिए सांगली में जश्न का माहौल था। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई खिलाड़ी, जैसे जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल भी वहां मौजूद थीं। हालांकि, इस आकस्मिक घटना के बाद शादी की सभी रस्में रोक दी गई हैं और सजावट हटाई जा रही है।

- Advertisement -

फिलहाल अस्पताल में रहना होगा

Smriti Mandhana- Live Indi News
Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना के पिता को आया हार्ट अटैक, पलाश मुच्छल संग शादी हुई स्थगित।

डॉक्टरों ने बताया कि स्मृति के पिता की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें फिलहाल अस्पताल में रहना होगा। पलाश और स्मृति के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके पिता की जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Smriti Mandhana

Latest Cricket News

Women’s World Cup 2025: भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप जीतकर रचा इतिहास।



Author
sk

Live India News

SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।


Discover more from Live India News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़े -

Discover more from Live India News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading