West Bengal 2026: लक्ष्मी भंडार की राशि बढ़ी, अब महिलाओं को मिलेंगे हर महीने ₹1,500।
West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) का घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने इसे ’10 प्रतिज्ञा’ (10 Pledges) का नाम दिया है, जो अगले 5 वर्षों के लिए पार्टी का रोडमैप होगा।
TMC का घोषणा पत्र और मुख्य घोषणाएं
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को अपनी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। ममता बनर्जी ने इसे बंगाल के विकास का संकल्प बताते हुए 10 मुख्य वादों (प्रतिज्ञाओं) पर जोर दिया है।
घोषणा पत्र की 10 प्रमुख बातें
लक्ष्मी भंडार योजना में वृद्धि- महिलाओं के लिए ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की राशि में ₹500 की बढ़ोतरी की गई है। अब सामान्य श्रेणी की महिलाओं को ₹1,500 और SC/ST वर्ग की महिलाओं को ₹1,700 प्रति माह मिलेंगे।
युवाओं के लिए ‘युबा-साथी’- बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल देने के लिए प्रति माह ₹1,500 की सहायता राशि देने का वादा किया गया है।
द्वारे चिकित्सा (Doorstep Healthcare)- ‘द्वारे सरकार’ की तर्ज पर अब ‘द्वारे चिकित्सा’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत हर ब्लॉक और कस्बे में वार्षिक स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के घर तक इलाज पहुँचाया जाएगा।
कृषि बजट- किसानों के लिए ₹30,000 करोड़ का अलग से कृषि बजट लाने और भूमिहीन किसानों को विशेष सहायता देने का वादा किया गया है।
पक्का आवास और शुद्ध जल- बंगाल के हर परिवार को पक्का घर सुनिश्चित करना और हर घर तक पाइप के जरिए पीने का पानी पहुँचाना मुख्य लक्ष्यों में शामिल है।
शिक्षा का आधुनिकीकरण- ‘बांग्लार शिक्षायातन’ पहल के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा।
प्रशासनिक विस्तार- बेहतर शासन के लिए 7 नए जिले बनाने और नगर निकायों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है।
सामाजिक सुरक्षा- बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना का विस्तार किया जाएगा ताकि सभी पात्र वरिष्ठ नागरिक इसके दायरे में आ सकें।
भाजपा पर तीखा हमला
घोषणा पत्र जारी करते समय ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बंगाल में ‘अघोषित राष्ट्रपति शासन’ थोपा जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से एकजुट रहने और बाहरी ताकतों से न डरने की अपील की।
चुनावी कार्यक्रम- पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा—पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को। चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे।

Discover more from Live India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

