Bhooth Bangla: रिलीज से पहले Paid Preview का ऐलान, जानें पूरी डिटेल
Bhooth Bangla: भूत बंगला फिल्म के Paid Previews 16 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं। रिलीज से पहले इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को देखने का खास मौका मिलेगा।
Bhooth Bangla: बॉलीवुड में जब भी हॉरर-कॉमेडी की बात होती है, तो अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ का जिक्र जरूर आता है। अब करीब 14-15 साल बाद अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी ‘भूत बंगला’ के जरिए वापसी कर रही है। फिल्म को लेकर नया अपडेट यह है कि अब दर्शक इसे तय समय से कुछ घंटे पहले ही देख सकेंगे।
क्या है Paid Preview का प्लान?
आमतौर पर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं, लेकिन ‘भूत बंगला’ के लिए मेकर्स ने ‘पेड प्रिव्यू’ की रणनीति अपनाई है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज 17 अप्रैल 2026 को है, लेकिन इसके स्पेशल शोज 16 अप्रैल की रात 9 बजे से ही सिनेमाघरों में शुरू हो जाएंगे।
यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि फिल्म को लेकर पॉजिटिव ‘वर्ड ऑफ माउथ’ (लोगों की तारीफ) रिलीज के पहले दिन ही बन जाए। अक्सर बड़ी फिल्मों के लिए ऐसी स्ट्रेटेजी अपनाई जाती है ताकि बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग धमाके के साथ हो।
रिलीज डेट बदलने की असली वजह
पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को आने वाली थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की सुनामी अभी भी थमी नहीं है। ‘धुरंधर 2’ ने अब तक ₹1400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वितरकों (Distributors) का मानना है कि ‘भूत बंगला’ को सोलो रिलीज और ज्यादा स्क्रीन्स की जरूरत है, इसीलिए एकता कपूर और अक्षय कुमार ने इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया।
Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2 का तांडव, 12 दिनों में ₹1300 करोड़ पार, अब ₹2000 करोड़ पर नज़र।
फिल्म की खासियतें
दिग्गज स्टार कास्ट:- फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और असरानी जैसे कलाकार हैं। यह वही टीम है जिसने ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों से हमें लोटपोट किया था।
तब्बू के साथ वापसी:- अक्षय और तब्बू लगभग 26 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
संगीत:- फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है, जिनका गाना ‘तू ही दिसदा’ (Tu Hi Disda) पहले ही चर्चा में है।

Ramayana Teaser: रामायण का टीज़र रिलीज, भव्य विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने बढ़ाया उत्साह।
Discover more from Live India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


