CRICKET: टीम इंडिया ने क्रिकेट इतिहास में चौथी बार ऐसा किया और दुनिया की तीसरी टीम बन गई।

CRICKET: टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में लगातार दूसरे साल ICC ट्रॉफी जीत कर नया कीर्तिमान रच दिया। बतौर कप्तान, रोहित ने कुछ ऐसा करिश्मा कर दिखाया

Live India News
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये...
3 Min Read
Image..

[ad_1]

CRICKET: 9 मार्च को टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रच दिया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली और तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई. रोहित ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड बना

टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में लगातार दूसरे साल ICC ट्रॉफी जीत कर नया कीर्तिमान रच दिया। बतौर कप्तान, रोहित ने कुछ ऐसा करिश्मा कर दिखाया जो महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर सके थे। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीता था और अब चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। रोहित शर्मा ने इस तरह दो वर्षों में दो बार ICC खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

टीम इंडिया का नाम सुनहरे अक्षरों में हुआ दर्ज 

क्रिकेट इतिहास में चौथी बार किसी टीम ने लगातार दो ICC मेन्स ट्रॉफी जीती हैं। टीम इंडिया दुनिया में ऐसा करने वाली तीसरी टीम है। टीम इंडिया से पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम ही ऐसा कर सकती थीं। वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में दो बार ICC वनडे वर्ल्ड कप जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी और फिर अगले साल 2007 में वर्ल्ड कप जीता।

दो बार ऐसा करने वाली अकेली टीम है ऑस्ट्रेलिया। 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने दो बार ICC ट्रॉफी जीती थीं। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 जीतने के बाद ICC वर्ल्ड कप 2023 जीता था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने दोनों टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हराया था।

लगातार ICC मेन्स ट्रॉफी जीतने वाली टीमें

    • वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में वर्ल्ड कप जीता

 

    • ऑस्ट्रेलिया ने 2006 चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 वर्ल्ड कप जीता

 

    • ऑस्ट्रेलिया ने 2023 WTC और 2023 वर्ल्ड कप जीता

 

    • भारत ने 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती

ICC men's Trophy- Live India News

यह भी पढ़ें:- ICC Champions Trophy 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हरा कर ICC Champions Trophy 2025 का चैंपियंस बना

Latest Cricket News

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });

[ad_2]

- Advertisement -

Source link

Author
sk

Live India News

SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।


Discover more from Live India News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़े -

Discover more from Live India News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading