SSC GD 2026 की अधिसूचना जारी! CAPF और असम राइफल्स में 25,487 पदों पर मेगा भर्ती शुरू।
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक करें SSC GD 2026 के लिए आवेदन।
परीक्षा तिथि (संभावित): SSC GD 2026 CBE (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होगी।
योग्यता और आयु सीमा: 10वीं पास उम्मीदवार 18 से 23 वर्ष की आयु (1 जनवरी 2026 को) के बीच कर सकते हैं आवेदन।
SSC GD परीक्षा, जो पूरे देश में आयोजित की जाती है, लाखों युवा लोगों को BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR (असम राइफल्स) और SSF जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा बलों में शामिल होने का अवसर देती है.
भर्ती विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की तारीखें | 01.12.2025 से 31.12.2025 |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म मिलने की आखिरी तारीख और समय | 31.12.2025 (23:00) |
| ऑनलाइन फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख और समय | 01.01.2026 (23:00) |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन के लिए विंडो की तारीखें, जिसमें करेक्शन चार्ज का ऑनलाइन पेमेंट भी शामिल है | 08.01.2026 से 10.01.2026 (23:00) |
| कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम का टेंटेटिव शेड्यूल | फरवरी-अप्रैल, 2026 |
IND vs SA, 1st ODI: रांची में विराट कोहली का शतक, रोहित शर्मा ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड!
Discover more from Live India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

