IPL 2025: विराट कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा, IPL में 11वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन 51 रनों की पारी खेली, जो उनकी आईपीएल 2025 के सीजन में छठी अर्धशतकीय पारी भी थी।

Live India News
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये...
3 Min Read
Image..


IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन 51 रनों की पारी खेली, जो उनकी आईपीएल 2025 के सीजन में छठी अर्धशतकीय पारी भी थी। इस मैच में आरसीबी को 163 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन 18.3 ओवर्स में उन्होंने 4 विकेट के नुकसान से मैच जीता। आरसीबी ने एक समय 26 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कोहली और क्रुणाल पांड्या ने चौथे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी करके मैच को पूरी तरह से आरसीबी की तरफ मोड़ा। कोहली अब आईपीएल 2025 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

- Advertisement -

विराट कोहली ने इस सीजन पार किया 400 रनों का आंकड़ा

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेल शुरू होने से पहले ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के पास थी, जो उन्होंने दिन के मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 54 रनों की पारी के दम पर अपने नाम की थी। शाम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 51 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप जीता। इस सीजन में 10 मैच खेलने के बाद कोहली ने 63.29 के औसत से 443 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव 427 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं, जबकि गुजरात टाइटंस टीम के ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन 417 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

कोहली ने IPL में 11वीं बार ये कारनामा किया

विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है. इसके अलावा, उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 11वें सीजन में 400 या उससे अधिक रन बनाए हैं। कोहली के बाद इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ी हैं: डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और सुरेश रैना, जिन्होंने आईपीएल में 9 बार ऐसा किया है।

IPL 2025: विराट कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा, IPL में 11वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार- Live India News

- Advertisement -

Latest Cricket News

KKR vs PBKS मैच बारिश से रद्द, पाइंट्स टेबल में उलटफेर, जानें लेटेस्ट अपडेट


Author
sk

Live India News

SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।


Discover more from Live India News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़े -

Discover more from Live India News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading