TATA IPL: सनराइजर्स हैदराबाद ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ डाला, T20 क्रिकेट में कोई भी टीम नहीं कर पाई

TATA IPL: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 286/6 रन बनाए। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पहली ऐसी टीम बन गई है,

Live India News
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये...
3 Min Read
Image..


TATA IPL: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 286/6 रन बनाए। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 250 प्लस रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन SRH ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल मैच में 287 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 277 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 266 रन बनाए थे और अब इस सीजन के अपने पहले ही मैच में 286 रन ठोक दिए। इस तरह से टीम अभी तक चार टी20 मैचों में 250 प्लस का स्कोर बना चुकी है।

- Advertisement -

कुछ मुख्य Highlights उस ऐतिहासिक पारी के

ईशान किशन ने ताबड़तोड़ शतक लगाया — उन्होंने मैदान के हर कोने में स्ट्रोक लगाए और 47 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्होंने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। बाद में नीतिश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने भी तेजी के साथ रन बनाए। रेड्डी ने 15 गेंद में 30 रन और क्लासेन ने 14 गेंदों में 34 रन बनाए। इन प्लेयर्स की बदौलत ही हैदराबाद की टीम हिमालय जितना बड़ा स्कोर खड़ाकर पाई।

SRH की इस पारी में 12 छक्के और 34 चौकों की बरसात हुई, जिससे राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाज़ी पूरी तरह से हिल गई।

 

- Advertisement -

 

सर्वाधिक IPL स्कोर लिस्ट

1. 287/3  सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 अप्रैल 2024

- Advertisement -

2. 286/6  सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान रॉयल्स 23 मार्च, 2025
3. 277/3  सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस 27 मार्च 2024
4. 272/7  कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स 3 अप्रैल 2024
5. 266/7  सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स 20 अप्रैल 2024
6. 263/5  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पुणे वॉरियर्स 23 अप्रैल 2013
7. 262/2  पंजाब किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स 26 अप्रैल 2024
8. 262/7  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद 15 अप्रैल 2024
9. 261/6  कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स 26 अप्रैल 2024
10. 257/4  दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस 27 अप्रैल 2024

यह स्कोर क्यों खास है?
T20 क्रिकेट में 286 रन बनाना असाधारण है, क्योंकि यह फॉर्मेट आमतौर पर 160–180 रनों के स्कोर तक सीमित रहता है।

इससे पहले, इतने बड़े स्कोर केवल इंटरनेशनल या छोटे लीग मैचों में देखे जाते थे, लेकिन IPL जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में यह एक बेमिसाल रिकॉर्ड है।

TATA IPL SRH- Live India News

Latest Cricket News

TATA IPL 2025: RCB ने TATA IPL 2025 के पहले मैच में KKR को 7 विकेट से हराया


Author
sk

Live India News

SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।


Discover more from Live India News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

TAGGED:
Share This Article
Follow:
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़े -

Discover more from Live India News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading