IML T20: सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह का विस्फोटक अंदाज इंडिया मास्टर्स टीम फाइनल में
IML T20: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 में इंडिया मास्टर्स टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में, सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली टीम का सामना शेन वॉटसन की ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स टीम से हुआ।
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये...
Share
2 Min Read
SHARE
Image..
IML T20: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025) में इंडिया मास्टर्स टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में, सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली टीम का सामना शेन वॉटसन की ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स टीम से हुआ।
ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ खेले गए मैच में सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने विस्फोटक पारियां खेलीं। सचिन ने 30 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 42 रन बनाए, जबकि युवराज सिंह ने 30 गेंदों में 1 चौकों और 7 छक्के की बदौलत 59 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत इंडिया मास्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को 94 रन से हराया।इससे पहले वेस्टइंडीज मास्टर्स के खिलाफ मैच में इंडिया मास्टर्स ने 20 ओवरों में 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में युवराज सिंह ने 20 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।इन शानदार प्रदर्शनों के चलते, इंडिया मास्टर्स ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है, जहां टीम के प्रशंसक सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह से एक बार फिर विस्फोटक प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
16 मार्च को खेला जाएगा फाइनल
अब दूसरे सेमीफाइनल में 14 मार्च को श्रीलंका मास्टर्स और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत होगी। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वो फाइनल में इंडिया मास्टर्स से भिड़ेगी। फाइनल मैच 16 मार्च को रायपुर में खेला जाएगा।
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, क्रिकेट, बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।