KKR vs RR: एक पल ने बदली पूरी बाज़ी, राजस्थान रॉयल्स से कहां हो गई बड़ी चूक?

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने PL 2025 के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया। इस जीत से केकेआर की टीम प्लेऑफ में अभी भी है।

Live India News
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व...
3 Min Read
Image..


KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने PL 2025 के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया। इस जीत से केकेआर की टीम प्लेऑफ में अभी भी है। कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। रियान पराग ने राजस्थान के लिए इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाया। मैच पूरी तरह से बदल गया जब रियान पराग आउट हुए।

रन चेज में राजस्थान रॉयल्स को मिली खराब शुरुआत


- Advertisement -

राजस्थान रॉयल्स ने रन चेज में बहुत बुरी शुरुआत की। टीम के दो बल्लेबाज 8 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने इसके बाद पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। यशस्वी ने 34 रन बनाए और आउट हो गए। जायसवाल के आउट  के बाद ध्रुव जुरेल गोल्डन डक पर आउट हुए। 71 रन पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इससे लगता था कि राजस्थान मैच हार जाएगा। लेकिन आज रियान पराग आज के मुकाबले में एक अलग उद्देश्य से आए थे। इस मुकाबले में उन्होंने लगातार छह गेंदों में छह छक्के लगाए और मैच का रुख पलट दिया।

शतक लगाने से चूक गए रियान पराग


रियान की बैटिंग की लय देखकर लगता था कि वह आसानी से शतक लगा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 18वें ओवर में पारग 95 के निजी स्कोर पर आउट हुए। पराग ने अपनी इस पारी में छह चौके और आठ छक्के लगाए। राजस्थान का विकेट गिरते ही पारी लड़खड़ा गई। यदि पराग आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करते तो मैच का परिणाम बदल सकता था। कोलकाता के गेंदबाजों ने उनका विकेट लेते ही राजस्थान के बल्लेबाजों पर दबाव डालना शुरू कर दिया। अंत में, KKR ने जीत दर्ज की और दो महत्वपूर्ण अंक जीते। KKR में वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मोईन अली ने दो-दो विकेट हासिल किए।

- Advertisement -

KKR vs RR: एक पल ने बदली पूरी बाज़ी, राजस्थान रॉयल्स से कहां हो गई बड़ी चूक?- Live India News

Latest Cricket News

RR vs MI: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर किया।


- Advertisement -

Author
sk

Live India News

SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।


Discover more from Live India News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
SK SHARMA एक हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जो न्यूज, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखती हैं। इन्हें 4+ वर्षों का अनुभव है और ये सरल व स्पष्ट भाषा में जानकारी देने के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़े -

Discover more from Live India News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading